ePaper

शिखर धवन ने चैट शो में खोले जीवन के कई राज...

Updated at : 12 Jun 2017 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
शिखर धवन ने चैट शो में खोले जीवन के कई राज...

मुंबई : चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कामेडियन विक्रम साठ्ये के चैट शो वाट द डक पर अपने कैरियर के दिलचस्प पलों को साझा किया है. यह शो वीडियो आन डिमांड सेवा वियू पर प्रसारित होगा. इसमें धवन ने बताया कि आस्टेलिया के खिलाफ जब वह पहली […]

विज्ञापन

मुंबई : चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कामेडियन विक्रम साठ्ये के चैट शो वाट द डक पर अपने कैरियर के दिलचस्प पलों को साझा किया है.

यह शो वीडियो आन डिमांड सेवा वियू पर प्रसारित होगा. इसमें धवन ने बताया कि आस्टेलिया के खिलाफ जब वह पहली पारी खेलने उतरे थे तो कितने नर्वस थे.उन्होंने यह भी बताया कि नाकामियों से पार पाने के लिए वह कैसे अध्यात्म और आत्मविश्वास का सहारा लेते हैं.

सूफी संगीत के शौकीन धवन ने कहा , मैं 21 बरस की उम्र से सूफी संगीत सुन रहा हूं. मुझे गजलों का बहुत शौक है चाहे वह जगजीत सिंह की हो या गुलाम अली की. गुरदास मान का गीत मांवां ठंडियां छांवां काफी प्रेरणास्पद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola