विराट कोहली के वेतन के बराबर है पूरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सैलरी? देखें आंकड़े
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Oct 2023 11:52 AM
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों पर सलाना करीब 7 करोड़ रुपये खर्च करता है. अपने खिलाड़ियों को बोर्ड चार ग्रेड में रखकर उसी के अनुसार सैलरी भी देता है. दूसरी ओर बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली को सलाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.
बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है. वह भारतीय खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में मोटी रकम देता है. हालांकि दुनिया के कई ऐसे क्रिकेट बोर्ड हैं, जो अपने खिलाड़ियों को बहुत कम सैलरी देता है, जिससे बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच हमेशा विवाद बना रहता है. उन बोर्डों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी शामिल है. हालांकि वर्ल्ड कप 2023 में शामिल होने से पहले पीसीबी ने खिलाड़ियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान भी कर दिया है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पूरी पाकिस्तान टीम के बराबर अकेले भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की सैलरी है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों पर सलाना करता है इतने रुपये खर्च
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों पर सलाना करीब 7 करोड़ रुपये खर्च करता है. अपने खिलाड़ियों को बोर्ड चार ग्रेड में रखकर उसी के अनुसार सैलरी भी देता है. दूसरी ओर बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली को सलाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. कोहली कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ A+ कैटेगरी में शामिल हैं.
ग्रेड ए- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी (13 लाख पाकिस्तानी रुपये)
ग्रेड बी: फखर जमान, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह और शादाब खान
ग्रेड सी: इमाद वसीम और अब्दुल्ला शफीक
ग्रेड डी: फहीम अशरफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, उसामा मीर और जमान खान.
विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर
विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल है. उनकी कमाई बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी के अलावे, आईपीएल, विज्ञापन और सोशल मीडिया से भी होती है.
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सैलरी
A+ कैटेगरी (7 करोड़ रुपये)- रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को A+ कैटेगरी.
A ग्रेड (5 करोड़ रुपये)- हार्दिक पांड्या, दिग्गज स्पिनर आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल
B ग्रेड (3 करोड़ रुपये)- चेतेश्वर पुजार, केएल राहलु, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल.
C ग्रेड (1 करोड़ रुपये)- उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत.
Also Read: World Cup 2023: कई दावेदार, मगर यहां के हम सिकंदर, वर्ल्ड कप से पहले जानें टीम इंडिया का दम
वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को हाई वोल्टेज मैच
14 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीम उस दिन आमने-सामने होंगी. बड़ी बात है कि 7 साल के बाद दोनों टीम भारत में भिड़ेंगीं. मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैदराबाद में जमकर खाने और मेजबानी का आनंद उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










