हरिंदर पाल संधू ने जीता पुरुष स्क्वाश का स्वर्ण पदक

फुकेट : भारत के हरिंदर पाल सिंह संधू ने पुरुष स्क्वाश स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने कल यहां हांगकांग के यिप टी फुंग को रोमांचक मुकाबले में हराया. संधू के स्वर्ण के अलावा भारत को दो कांस्य पदक भी मिले जो कुश कुमार (पुरुष एकल ) और अपराजिता बालामुरुकन ( महिला एकल ) […]
फुकेट : भारत के हरिंदर पाल सिंह संधू ने पुरुष स्क्वाश स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने कल यहां हांगकांग के यिप टी फुंग को रोमांचक मुकाबले में हराया.
संधू के स्वर्ण के अलावा भारत को दो कांस्य पदक भी मिले जो कुश कुमार (पुरुष एकल ) और अपराजिता बालामुरुकन ( महिला एकल ) ने जीते.विश्व रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज हरिंदर अपने प्रतिद्वंद्वी से 23 स्थान ऊपर थे लेकिन मुकाबला काफी कठिन रहा.
हरिंदर ने बाद में कहा , यह बेहतरीन टूर्नामेंट है और मुझे देश के लिए स्वर्ण जीतने पर गर्व है. यह यादगार सप्ताह रहा. पहले आईओए ने मुझे उद्घाटन समारोह में तिरंगा थामने की जिम्मेदारी सौंपी और अब मैं स्वर्ण पदक जीतकर लौट रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




