PM मोदी ने ट्वीट कर साइना और श्रीकांत को बधाई दी

नयी दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. बावजूद इसके उन्होंने चाइना ओपन का खिताब अपने नाम करने के लिए साइना नेहवाल और के श्रीकांत को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये साइना और श्रीकांत को बधाई दी.वहीं उन्होंने ट्वीट भी किया […]
नयी दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. बावजूद इसके उन्होंने चाइना ओपन का खिताब अपने नाम करने के लिए साइना नेहवाल और के श्रीकांत को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये साइना और श्रीकांत को बधाई दी.वहीं उन्होंने ट्वीट भी किया और साइना और श्रीकांत को बधाई दी.
A wonderful day for Indian badminton! Congrats to @NSaina & K Srikanth for the victories at the China Open Super Series Badminton Tournament
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2014
साइना ने कल जापान की अकाने यामागुची को हराकर महिला एकल जबकि श्रीकांत ने अपने करियर की सबसे बडी जीत दर्ज करते हुए दो बार के आलंपिक चैंपियन चीन के लिन डैन को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता.
मोदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, भारतीय बैडमिंटन के लिए एक शानदार दिन.चाइना ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के लिए साइना नेहवाल और के श्रीकांत को बधाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










