ePaper

Road Accident: सीवान में भीषण हादसा, बोलेरो ने 6 बाइक सवारों को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत

Updated at : 20 Nov 2022 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident: सीवान में भीषण हादसा, बोलेरो ने 6 बाइक सवारों को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत

Road Accident: बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक ही परिवार के छह लोगों को एक बोलेरो ने कुचल दिया है. इस घटना में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं, पांच लोगों की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

बिहार के सीवान में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) होने की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में एक बोलेरो ने बाइक सवार छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छाप के समीप की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी बाइक पर सवार होकर श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान बोलेरो ने सभी को कुचल दिया. हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद चालक हो गया फरार

मृतक बच्चे की पहचान गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी राम लाल राम का 8 वर्षीय पुत्र रोमित कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों की पहचान रामलाल राम की 3 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी, 6 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार, पुत्र सिक्कू कुमार, पत्नी विद्यार्थी देवी,तथा 35 वर्षीय राम लाल राम के रूप में हुई है. ये सभी लोग बाइक पर सवार होकर गोपालगंज के हथुआ से बरहम रामपुर जा रहे थे. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छाप गांव के समीप तेज रफ्तार एक बोलेरो ने इन सभी को कुचल दिया. इसके बाद चालक ने घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया.

तड़पते देख स्थानीय लोगों ने सभी को पहुंचाया सदर अस्पताल

इस हादसे के बाद बीच सड़क पर सभी को तड़पते देख स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने एक मासूम रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद जब बच्चों की मां होश में आई तो उसकी रो-रोकर बुरा हाल है. चिकित्सकों ने 8 वर्षीय मासूम बच्चे रोमित कुमार को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. वहीं तीन बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए इन सभी घायलों को किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर चले गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन