झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 जवान घायल, पुलिस का दावा- माओवादियों को हुआ भारी नुकसान

Naxal-Encounter-In-Chhattisgarh
पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनायी.
झारखंड में पुलिस बलों की नक्सलियों के साथ आज मुठभेड़ हो गयी. इसमें पुलिस बल के 6 जवान घायल हो गये. घायल पुलिसकर्मियों के नाम अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास (बीडीडीएस) और बीरपाल सिंह तोमर हैं. मुठभेड़ नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में हुई. पुलिस का दावा है कि माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है.
कोल्हान क्षेत्र में टोंटो थाना अंतर्गत ग्राम तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनायी.
बुधवार 11 दिसंबर 2023 को कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 174 बटालियन एवं 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था. इसी क्रम में बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी.
Also Read: Naxal News: झारखंड के लोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो इनामी नक्सली अरेस्ट
पुलिस एवं सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान माओवादियों ने आईईडी विस्फोट भी कर दिया. पुलिस बल ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों में भाग गये. पुलिस ने बताया है कि पुलिस बल और नक्सलियों के बीच आधा घंटा तक मुठभेड़ हुई.
इस दौरान दोनों ओर से लगभग आधा घंटा तक फायरिंग होती रही. फायरिंग में 6 पुलिसकर्मी स्प्लिंटर लगने से घायल हो गये. पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय एवं सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलिकॉप्टर के जरिये घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. सभी जवानों का रांची में इलाज चल रहा है.
Also Read: एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 जवान घायल
घायल पुलिसकर्मियों के नाम सीटी अजय लिंडा, सीटी शाहरुख खान, सीटी भरत सिंह राय, एचसी मुकेश कुमार सिंह, एचसी आलोक दास (बीडीडीएस) और एचसी बीरपाल सिंह तोमर हैं. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है. दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करते हुए पुलिस बल ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बल का ऑपरेशन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




