झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मिली सफलता, हथियार के साथ पीएलएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार

सिमडेगा (रविकांत साहू) : सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के कनारोंवा जंगल में छापामारी अभियान चलाकर पीएलएफआई के 4 उग्रवादियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. बानो थाना क्षेत्र के कनारोंवा जंगल में पीएलएफआई के दस्ते के छुपे होने की सूचना पर एसपी डॉ शम्स तबरेज ने एक छापामारी दल का गठन एएसपी निर्मल गोप के नेतृत्व में किया. छापामारी दल रविवार को जंगल में तलाशी अभियान चला रहा था. इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर 4 उग्रवादियों को पकड़ लिया.

छापामारी अभियान में नक्सली संगठन पीएलएफआई के कनारोंवा बाना निवासी अलाउद्दीन बरला, कनारोंवा स्कूल टोली बानो निवासी किरण समद, कनारोंवा स्कूल टोली निवासी अमर समद एवं कनारोंवा बाजार टोली का रहनेवाला अकिलन समद को पुलिस को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए उग्रवादियों के पास से 1 देसी लोडेड राइफल, 12 बोर की 5 गोली , 315 जिंदा गोली 3, मोबाइल 3, मैगजीन पाउच एवं पिट्ठू के अलावा अन्य सामान बरामद किये गये हैं.
एसपी डॉ शम्स तबरेज ने उग्रवादियों की गिरफ्तारी पर छापामारी दल को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. छापामारी दल में मुख्य रूप से एएसपी निर्मल गोप, पुनि आलोक सिंह, विष्णु देव यादव, प्रभात कुमार, चंदन कुमार, मणिभूषण पासवान के अलावा शस्त्र बल शामिल थे.
Also Read: धनबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए