कालियाचक में 13 किलोग्राम मणिपुरी गांजा जब्त, पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 10:02 PM
कालियाचक थाना पुलिस ने रविवार देर रात उन्नत क्वालिटी का 13 किलोग्राम मणिपुरी गांजा जब्त करने के साथ दो नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को मालदा कोर्ट में पेश किया गया.
मालदा (सिलीगुड़ी) : कालियाचक थाना पुलिस ने रविवार देर रात उन्नत क्वालिटी का 13 किलोग्राम मणिपुरी गांजा जब्त करने के साथ दो नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को मालदा कोर्ट में पेश किया गया.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोरी में गांजा भरकर दो कारोबारी मालदा शहर की ओर जा रहे हैं. तभी पुलिस ने कालियाचक बस स्टैंड के पास दोनों को गांजा सहित दबोच लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मालदा कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया.
Also Read: जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के सहायक अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव, सिलीगुड़ी में दो नये मामले
दोनों आरोपी का नाम सिंटू मंडल व विकास मंडल है. एक आरोपी कालियाचक का तथा दूसरा गाजोल थाना इलाके का रहनेवाला है. जब्त गांजे का अनुमानित मूल्य लाखों में बतायी जा रही है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मणिपुरी गांजा काफी महंगा होता है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो लोग गांजा को मालदा शहर में किसी को देने जा रहे थे. मालदा के एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पूछताछ की गयी.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










