Share Market Holidays: महावीर जयंती पर शेयर बाजार की छुट्टी, कमोडिटी मार्केट की ये है टाइमिंग

Updated:
विज्ञापन

Share Market

Share Market Holidays: बीएसई और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 2025 के शेयर बाजार अवकाश कैलेंडर के अनुसार, आज 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. यानी, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर आज ट्रेडिंग नहीं होगी.

विज्ञापन

Share Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार में हाल ही के दिनों में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर लगाए गए टैरिफ के बाद वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ी है, जिससे घरेलू बाजार भी प्रभावित हो रहा है. बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती और नीतिगत रुख में बदलाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. इस बीच, निवेशकों के मन में यह सवाल है कि क्या आज, 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा?

अप्रैल में तीन दिन बाजार बंद रहेगा

बीएसई और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 2025 के शेयर बाजार अवकाश कैलेंडर के अनुसार, आज 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. यानी, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर आज ट्रेडिंग नहीं होगी.

अप्रैल महीने में कुल तीन दिन शेयर बाजार बंद रहेगा. ये तीन छुट्टियां हैं .

  • 10 अप्रैल: महावीर जयंती
  • 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे

आज के दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, SLB और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा.

हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा लेकिन शाम के सत्र में बाजार खुलेगा. एमसीएक्स (MCX) के अनुसार, शाम का सत्र शाम 5 बजे शुरू होता है और रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक चलता है.

Also Read: लूट सको तो लूट लो! आज फिर सस्ता हो गया सोना

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola