मंडल कारा के इंट्रेस पर तैनात पुलिसकर्मी पर चली गोली, घायल अवस्था में पीएमसीएच किया गया रेफर

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Dec 2020 3:39 PM

विज्ञापन

Bihar Latest Crime News बिहार के छपरा में मंडल कारा के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मी को सोमवार की मध्य रात्रि में तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल गुदरी निवासी धर्मराज यादव का पुत्र रामाशंकर यादव बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाशंकर मंडल कारा छपरा में गृह रक्षा वाहिनी के पद पर कार्यरत है. वह रात्रि के पहर मंडल कारा के मुख्य द्वार पर ड्यूटी दे रहा था कि तभी तीन की संख्या में अपराधी आ पहुंचे और पिस्टल निकालकर उसपर वार कर दिया.

गोली उसके दाहिने पैर तथा कंधे पर लगी. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. फर्द बयान में घायल पुलिसकर्मी ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दौलतगंज निवासी शिवनाथ राय, बूटन राय, रविंद्र राय तथा नीरज कुमार शामिल हैं.

वहीं, इस संबंध में भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि हत्या के नियत से अपराधियों ने गोली चलायी है. जमीन विवाद को लेकर भी चर्चा हो रही है. विदित हो कि घायल पुलिसकर्मी का जमीन संबंधित विवाद काफी दिनों से चल रहे हैं. जिसको लेकर यह साजिश रचे जाने की आशंका है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मंडल कारा के समक्ष इस तरह की खुली चुनौती अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शा रहा है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से कारा के समीप कोई भी सीसीटीवी कैमरा जेल प्रशासन द्वारा नहीं लगाया गया है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन