ePaper

महाराष्ट्र को हराकर झारखंड के तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा, सरायकेला-खरसावां ने झटके चार गोल्ड

Updated at : 11 Mar 2023 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र को हराकर झारखंड के तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा, सरायकेला-खरसावां ने झटके चार गोल्ड

गुजरात के केवडिया में चल रहे एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है. इंडियन राउंड के टीम इवेंट (बालक वर्ग) में झारखंड के तीरंदाजों ने महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश / सरायकेला-खरसावां

गुजरात के केवडिया में चल रहे एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है. इंडियन राउंड के टीम इवेंट (बालक वर्ग) में झारखंड के तीरंदाजों ने महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इसमें सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजों का खास योगदान रहा. बालक वर्ग में झारखंड की स्वर्ण पदक विजेता टीम में सरायकेला-खरसावां जिला के पिंड्राबेडा के तीरंदाज अनिल लोहार, खरसावां के तीरंदाज समीर बेहरा व सुनील कुम्हार तथा दुमका के तीरंदाज मोहित कुमार शामिल थे. इसके अलावे मिक्स टीम इवेंट के फाइनल मैच में भी झारखंड की टीम ऑल इंडिया पुलिस टीम से मामूली अंकों के अंतर हार कर रजत पदक पर कब्जा जमाया. मिक्स टीम में झारखंड का प्रतिनिधित्व सरायकेला-खरसावां के अनिल लोहार एवं रांची की वर्षा खलको की जोड़ी ने किया. इससे पूर्व व्यक्तिगत स्पर्द्धा में सुनील लोहार को एक स्वर्ण तथा समीर बेहरा को एक कांस्य पदक झटक चुके है.

अनिल लोहार ने दो गोल्ड समेत तीन मेडल पर कब्जा जमाया

इस प्रतियोगिता में जिला के तीरंदाज चार स्वर्ण पदक तथा एक-एक रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहे है. कुल मिला कर इंडियन राउंड के इस स्पर्द्धा में सरायकेला-खरसावां के अनिल लोहार को दो स्वर्ण व एक रजत, समीर बेहरा को एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक, सुनील कुम्हार को एक स्वर्ण पर कब्जा जमाने में सफल रहे है. इसके अलावे रांची की वर्षा खलखो को एक रजत व एक कांस्य तथा दुमका के मोहित कुमार को एक स्वर्ण पदक मिला. मालूम हो कि नौ से 18 मार्च तक गुजरात के केवडिया में चल रहे एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड के तीरंदाजों की इस उपलब्धि पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तीरंदाजी संघ की जिलाध्यक्ष मीरा मुंडा, संयुक्त सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सोय, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव पूर्णिमा महतो, उदय सिंहदेव, गणेश माहली, प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, सुमीत मिश्रा, शिवकुमार कुंभाकार, वीएस राव, प्रकाश राम, राजेंद्र गुड़िया, मोहम्मद शमशाद, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, सुधीर मंडल आदि ने बधाई दी है. सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चंद्र मोहंती ने बताया कि मेडल लेकर सरायकेला पहुंचने पर तीरंदाजों का भव्य स्वागत किया जायेगा. जिला के तीरंदाजों को चार गोल्ड समेत छह मेडल मिलना बडी उपलब्धि है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola