ePaper

ट्रांसपोर्टर देबू दास हत्या मामले में 2 शूटर गिरफ्तार,बालू व स्क्रैप व्यवसाय के वर्चस्व को लेकर हुआ मर्डर

Updated at : 29 Mar 2022 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर देबू दास हत्या मामले में 2 शूटर गिरफ्तार,बालू व स्क्रैप व्यवसाय के वर्चस्व को लेकर हुआ मर्डर

jharkhand crime news: सरायकेला पुलिस ने गम्हरिया के ट्रांसपोर्टर देबू दास हत्या मामले का खुलासा किया है. इस मामले में दो शूटर को गिरफ्तार किया है. दोनों ने पुलिस को साजिशकर्ता का नाम बताया है. पुलिस साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने में जुट गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया में हुए ट्रांसपोर्टर सह बालू और स्क्रैप कारोबारी देबू दास हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आये शूटर्स ने कई अहम जानकारी दी है. वहीं, साजिशकर्ता का नाम भी उसने बताया है. इस बात की जानकारी एसपी आनंद प्रकाश ने पत्रकारों को दिया.

दो शूटर को मिली थी हत्या की सुपारी

सरायकेला एसपी श्री प्रकाश ने कहा कि ट्रांसपोर्टर देबू दास की हत्या व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण हुई है. बालू और स्क्रैप व्यवसाय में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. इसके लिए दो शूटर्स पोटका के देवाशीष दास उर्फ देवा और पटमदा के गोबरघुसी के महावीर सरदार को हत्या की सुपारी दी गयी थी. इसके बाद इनदोनों शूटर्स ने घटना का अंजाम दिया.

शूटर ने साजिशकर्ता का बताया नाम

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार शूटर्स से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी पुलिस को दी है. वहीं, साजिशकर्ता का नाम भी बताया है. पुलिस उक्त साजिशकर्ता की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दी है. बताया गया कि साजिशकर्ता ने देबू की हत्या के लिए शूटर को 15 हजार रुपये, एक कट्टा और बाइक भी उपलब्ध कराया था. उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि साजिशकर्ता की गिरफ्तारी भी जल्द ही होगी.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में ट्रांसपोर्टर देबू दास की गोली मारकर हत्या, मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास

ट्रांसपोर्टर देबू की गोली मारकर हुई थी हत्या

बता दें कि गत 24 मार्च, 2022 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास (30 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया था. मालूम हो कि देबू गम्हरिया से अपने घर जा रहा था. तभी घर से कुछ दूर पहले अपराधियों ने गोली मारा था. इसके बाद चाकू से भी वार किया था. गोली मारने की जानकारी मिलते ही परिजन गंभीर रूप से घायल देबू को TMH ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. देबू दास का भी आपराधिक इतिहास रहा है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola