Dolby Atmos और AI ऑडियो के साथ आए Samsung Music Studio स्पीकर्स, मिलेगा थिएटर जैसा साउंड

सैमसंग म्यूजिक स्टूडियो वाई-फाई-ब्लूटूथ वायरलेस स्पीकर / फोटो सैमसंग न्यूजरूम की
अगर आप घर में थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Samsung आपके लिए नया प्रीमियम ऑडियो लाइनअप लेकर आई है. कंपनी ने भारत में अपने नए Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं.
अगर आप घर में थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं और साथ ही ऐसा स्पीकर भी जो आपके इंटीरियर का हिस्सा लगे, तो Samsung आपके लिए नया प्रीमियम ऑडियो लाइनअप लेकर आई है. कंपनी ने भारत में अपने नए Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों स्पीकर्स शानदार डिजाइन, वायरलेस Dolby Atmos, AI बेस कंट्रोल और Samsung के स्मार्ट इकोसिस्टम के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि ये स्पीकर्स सिर्फ दमदार आवाज ही नहीं देंगे, बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे.
Samsung Music Studio 5 और Music Studio 7 की कीमत
Samsung ने Music Studio Series को दो मॉडल्स में पेश किया है. इनमें Music Studio 5 (LS50H) की कीमत 27,900 रुपये रखी गई है, जबकि Music Studio 7 (LS70H) को 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. दोनों स्पीकर्स Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.
डिजाइन में दिखेगा प्रीमियम टच
Samsung ने इस सीरीज के डिजाइन के लिए फ्रेंच डिजाइनर Erwan Bouroullec के साथ काम किया है. स्पीकर्स पर दिया गया डॉट पैटर्न म्यूजिक और आर्ट से प्रेरित है, जिससे ये सामान्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बजाय होम डेकोर का हिस्सा नजर आते हैं. कंपनी ने डिजाइन और ऑडियो परफॉर्मेंस के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है, ताकि यूजर्स को स्टाइल और साउंड दोनों का बेहतर अनुभव मिल सके.
दमदार ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स
Music Studio 7 में 3.1.1 चैनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसमें फ्रंट, साइड और अप-फायरिंग स्पीकर्स मौजूद हैं, जो वायरलेस Dolby Atmos के साथ इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देते हैं. वहीं Music Studio 5 में वूफर और ड्यूल ट्वीटर सेटअप दिया गया है, जो बैलेंस्ड और क्लियर ऑडियो आउटपुट देने का दावा करता है.
दोनों स्पीकर्स में AI Dynamic Bass Control मिलता है, जो ऑडियो कंटेंट के हिसाब से बेस को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है. इसके अलावा SmartThings ऐप की मदद से स्पीकर्स को कंट्रोल किया जा सकता है और कई लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज का सपोर्ट भी मिलता है.
Samsung TV और Soundbar के साथ मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस
Samsung ने इन स्पीकर्स में Q-Symphony फीचर भी दिया है. इसकी मदद से ये स्पीकर्स Samsung के कम्पैटिबल टीवी और साउंडबार के साथ मिलकर एक बड़ा और ज्यादा इमर्सिव साउंडस्टेज तैयार करते हैं.
इसके अलावा यूजर्स को Chromecast, Apple AirPlay, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और वायरलेस Dolby Atmos जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. यानी ये स्पीकर्स स्मार्ट होम सेटअप का हिस्सा बनकर बेहतर कनेक्टिविटी और आसान कंट्रोल उपलब्ध कराते हैं.
किसके लिए हैं ये नए Samsung स्पीकर्स?
अगर आप प्रीमियम होम ऑडियो सिस्टम खरीदने की योजना बना रहे हैं और केवल तेज आवाज नहीं बल्कि बेहतर डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और सिनेमाई साउंड क्वाॅलिटी चाहते हैं, तो Samsung Music Studio 5 और Music Studio 7 अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. खासतौर पर Samsung टीवी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को Q-Symphony और SmartThings जैसे फीचर्स का अतिरिक्त फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Alexa जैसी डिवाइस लेकर आ रही OpenAI, फोन-कंप्यूटर की नहीं पड़ेगी जरूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










