ePaper

बिहार: समस्तीपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, लाखों रुपये लूटकर भागे

Updated at : 01 Sep 2021 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: समस्तीपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, लाखों रुपये लूटकर भागे

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बुधवार की दोपहर एक गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिये गये. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बुधवार की दोपहर एक गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिये गये. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी धमक का एहसास पुलिस को कराया है. बुधवार की दोपहर अपराधियों ने मुफस्सिल थाना के शम्भूपट्टी गांव स्थित गिरीश गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए. जख्मी हालत में अन्य कर्मियों ने मैनेजर को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी गम्भीर हालत को देखकर दरभंगा रेफर कर दिया गया.

जख्मी मैनेजर के पेट मे दो गोली लगी है. वहीं घटना के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी दोपहर करीब साढ़े 11 बजे एजेंसी पर आए और लूटपाट करने लगे. इसी क्रम में एजेंसी के मैनेजर कर्पूरी ग्राम निवासी संजीव कुमार सिंह को गोली मार दी.

Also Read: Bihar: हाथ में सुदर्शन चक्र और बांसुरी, अपने अंदाज में बैठे लालू यादव की बनी मूर्ति, समर्थकों ने शेयर की तसवीर

लूट की रकम का फिलहाल खुलासा नही हो सका है. सूत्र बताते है कि लूट की रकम लाखों में है. बता दें कि दो वर्ष पूर्व भी अपराधियों ने इसी एजेंसी के ताजपुर रोड कार्यालय का सात लाख से अधिक रुपया लूट लिया था. जिसका आज तक पता नही चल सका है. घटना के बाद से लोगो मे दहशत कायम है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन