ePaper

Bihar Election 2020: बिहार में हार रही रंगदारी, जीत रहा विकास- PM मोदी ने बोला विपक्ष पर जमकर हमला

Updated at : 03 Nov 2020 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: बिहार में हार रही रंगदारी, जीत रहा विकास- PM मोदी ने बोला विपक्ष पर जमकर हमला

Bihar Election 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार में दो रैलियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अररिया और सहरसा जिलों में रैलियों को संबोधित किया और और एनडीए (NDA) प्रत्याशी के लिए वोट मांगे.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है. वहीं तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनितिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार में दो रैलियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अररिया और सहरसा जिलों में रैलियों को संबोधित किया और और एनडीए (NDA) प्रत्याशी के लिए वोट मांगे. Bihar Chunav 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.


जंगलराज ने बिहार के साथ किया विश्वासघात – पीएम मोदी 

बिहार चुनाव के मद्देनजर सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने रैली में कहा कि बीते दिनों में बिहार के करीब हर क्षेत्र में मैं गया हूं. अभी दूसरे चरण के मतदान के जो ट्रेंड मिल रहे हैं, उसने तस्वीर साफ कर दी है. बिहार का जनादेश स्पष्ट है, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ जो विश्वासघात किया, उसे बिहार का हर नागरिक अच्छे से जानता है. जुबान पर बार-बार गरीब का नाम वालों ने गरीब को ही चुनाव से दूर कर दिया था.

Also Read: Bihar Election 2020: तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय ने चिराग की खोली ‘पोल’, RJD के वादे को बता दिया ‘खोखला’
रंगबाज़ी और रंगदारी हार रही है – पीएम 

पीएम ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत कम मत आंकना. जिस प्रकार से श्रीकृष्ण ने एक उंगली पर गोवर्धन को उठाया था, जिस प्रकार से ग्वालों ने समर्थन किया था, वैसे ही आपकी उंगली पर लोकतंत्र के सौभाग्य का चिह्न लगने वाला है.आपके एक-एक वोट की ताकत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है. उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में परिवारवाद हार रहा है, जनतंत्र फिर जीत रहा है. रंगबाज़ी और रंगदारी हार रही है, विकास फिर जीत रहा है. अहंकार हार रहा है, परिश्रम फिर जीत रहा है. घोटाला हार रहा है, लोगों का हक फिर जीत रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन