ePaper
Live Updates

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Video Update: दूसरे चरण के ‘रण’ में मतदाता बने विजेता, कोरोना संकट को पीछे छोड़ निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी

Updated at : 03 Nov 2020 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Video Update: दूसरे चरण के ‘रण’ में मतदाता बने विजेता, कोरोना संकट को पीछे छोड़ निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी

Story Heading/SubTitle - Second Phase Bihar Election, Videos News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई. 17 सीटों की 94 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 51.99 फीसदी मतदान हुआ है. इस चरण में 94 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. इसमें महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव और लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव भी शामिल हैं. एक्टर और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी भी दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे हैं. दूसरे चरण की खास वीडियो के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:24 PM. 3 Nov 208:24 PM. 3 Nov

दूसरे चरण के रण में मतदाता बने विजेता

8:24 PM. 3 Nov 208:24 PM. 3 Nov

सीएम नीतीश ने दिखाया खास अंदाज

बिहार चुनाव के लिए दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया. तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इसी कड़ी में जेडीयू के स्टार प्रचारक सीएम नीतीश कुमार भी रैलियां कर रहे हैं. मधुबनी के हरलाखी के सभा में सीएम नीतीश ने अपने जवाब से सबका दिल जीत लिया.

8:24 PM. 3 Nov 208:24 PM. 3 Nov

सोशल मीडिया पर क्या रहा ट्रेंड? 

बिहार चुनाव में अभी दूसरे चरण का मतदान जारी है. महागठबंधन, लोजपा, एनडीए और डेमोक्रेटिक एलायंस, सभी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. ट्विटर पर ही सरकार बनाने का दावे किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया में ही उन्नत बिहार का रोडमैप तैयार किया जाना लगा है. देखिए हमारी खास पेशकश.

8:24 PM. 3 Nov 208:24 PM. 3 Nov

सहरसा में पीएम मोदी ने विपक्ष को धो डाला

बिहार के सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षियों पर खूब तंज कसे. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता उनको पहचान चुकी है. वो डराकर और समाज को बांटकर सत्ता हथियाना चाहते हैं.

8:24 PM. 3 Nov 208:24 PM. 3 Nov

सीएम नीतीश की बड़ी बहन ने डाला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार की बड़ी बहन उषा देवी (80) ने भी किया वोट. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 44.51 फीसदी मतदान हुआ.

2:11 PM. 3 Nov 202:11 PM. 3 Nov

इनको देखकर आपको गर्व जरूर होगा

2:11 PM. 3 Nov 202:11 PM. 3 Nov

दिन चढ़ने का साथ बढ़ती जा रही वोटिंग

बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. पटना के कई बूथों से ईवीएम खराब होने की सूचना मिली. इसके कारण वोटिंग प्रतिशत प्रभावित हुआ. आयोग के मुताबिक बिहार में सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान हुआ.

राजधानी पटना में मतदान का हाल जानिए

राजधानी पटना में दोपहर 11 बजे तक करीब 18 फीसदी वोटिंग हुई. पुलिस अपर निदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है.

https://business.facebook.com/prabhat.khabar/videos/406270680378925/

2:11 PM. 3 Nov 202:11 PM. 3 Nov

चंद्रिका राय का चिराग पासवान पर हमला

परसा से जेडीयू प्रत्याशी चंद्रिका राय ने लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान फाइव स्टार कल्चर में पले-बढ़े हैं. उनको धरातल की जानकारी नहीं है.

2:11 PM. 3 Nov 202:11 PM. 3 Nov

Viral Video: महिला ने बताया किसका शासन बेहतर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव के शासन के बारे में बात करती दिखती हैं. आसपास के लोग भी अपनी बातें कहने से नहीं चूकते. देखें वीडियो.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/710256573259078/

2:11 PM. 3 Nov 202:11 PM. 3 Nov

महागठबंधन पर राबड़ी देवी का बयान

दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया. राबड़ी देवी ने कहा कि महागठबंधन सभी जगह से जीत रही है. उनके पास सभी रिपोर्ट है. बिहार की जनता उन्हें रिपोर्ट दे रही है.

2:11 PM. 3 Nov 202:11 PM. 3 Nov

बेतिया के बनौली के लोग नहीं देंगे वोट !

दूसरे चरण के दौरान बेतिया के बनौली के लोगों ने वोटिंग से इंकार कर दिया. उनका कहना है इलाके में बाढ़ से काफी दिक्कतें हुई. डीएम और एसपी आएंगे, उनसे शिकायत करेंगे उसके बाद ही वोटिंग पर फैसला लिया जाएगा.

10:23 AM. 3 Nov 2010:23 AM. 3 Nov

तेजस्वी की सीट पर मतदान का हाल

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर पर वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं. प्रभात खबर पर देखिए राघोपुर की ग्राउंड रिपोर्ट.

10:23 AM. 3 Nov 2010:23 AM. 3 Nov

पटना में आदर्श बूथ पर सुविधाएं नदारद…

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है. कोरोना संकट के बीच होने वाले चुनाव के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम हैं. दूसरी तरफ राजधानी के फुलवारी शरीफ स्थित आदर्श बूथ संख्या 81 पर ना ही सैनेटाइजर दिया गया और ना ही मास्क. यहां देखिए वीडियो.

Bihar Chunav Live Update: दूसरे चरण में दिख रहा मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह, शुरुआती दो घंटों में 8.5 फीसदी मतदान

9:37 AM. 3 Nov 209:37 AM. 3 Nov

दूसरा फेज: सुबह 9 बजे तक की वीडियो अपडेट 

9:37 AM. 3 Nov 209:37 AM. 3 Nov

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने डाला वोट

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजधानी पटना के संत जोसेफ स्कूल स्थित बूथ संख्या 49 पर मतदान किया.

9:37 AM. 3 Nov 209:37 AM. 3 Nov

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पटना के संत जोसेफ स्कूल स्थित बूथ संख्या 49 पर मतदान किया.जल संसाधन मंत्री ने झंझारपुर में किया मतदान 

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने झंझारपुर के अररिया संग्राम में वोटिंग किया. उन्होंने मतदाताओं से वोटिंग की अपील भी की.

9:22 AM. 3 Nov 209:22 AM. 3 Nov

चिराग पासवान ने खगड़िया में डाला वोट 

लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण में खगड़िया जिले में वोट डाला. इसके पहले पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला.

9:22 AM. 3 Nov 209:22 AM. 3 Nov

कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण की वोटिंग शुरू 

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए खास गाइडलाइंस को लागू किया गया है. दूसरे चरण में 2.86 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1,463 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं.

9:26 PM. 2 Nov 209:26 PM. 2 Nov

दूसरे चरण में बीजेपी के 14 नए चेहरे

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी के कुल 14 नए चेहरे मैदान में हैं. पहले चरण में आठ और तीसरे चरण में भी बीजेपी ने आठ नए चेहरों पर भरोसा जताया है. कुल तीन नए बीजेपी प्रत्याशी मैदान में हैं.

9:22 AM. 3 Nov 209:22 AM. 3 Nov

रेस में शामिल तेजस्वी और तेजप्रताप

दूसरे चरण में महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव की किस्मत का फैसला होना है. तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनावी मैदान में उतरे हैं. जबकि, उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव समस्तीपुर की हसनपुर सीट से प्रत्याशी हैं. इस बार तेजप्रताप यादव ने अपनी सीटिंग सीट महुआ छोड़कर हसनपुर का रूख किया है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: दूसरे फेज में 94 सीटों पर वोटिंग शुरू, नीतीश के 4 मंत्रियों की अग्निपरीक्षा, तेजस्वी, तेजप्रताप भी मैदान में

9:22 AM. 3 Nov 209:22 AM. 3 Nov

राजधानी पटना की 9 सीटों पर वोटिंग

दूसरे चरण में पटना की नौ विधानसभा सीटों पर वोटिंग है. इसमें बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारी शामिल हैं. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा बांकीपुर की है. यहां से बीजेपी के नितिन नवीन, कांग्रेस के लव सिन्हा, प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola