Rinku-Priya Engagement से वायरल हुआ जया बच्चन का ठहाके लगाते वीडियो, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रोकनी पड़ी हंसी

Rinku Singh और Priya Saroj की सगाई में जया बच्चन का हंसता-मुस्कराता अंदाज वायरल हो गया है. ऐसे में जानिए क्यों अचानक उन्हें मंच से हटना पड़ा और कैसे सोशल मीडिया पर मिली लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया.
Rinku-Priya Engagement: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी बयान या गुस्से वाला वीडियो नहीं, बल्कि उनका एक बदला-बदला अंदाज है. दरअसल, टीम इंडिया के उभरते क्रिकेट स्टार रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का आयोजन 8 जून को हुआ. इस समारोह में राजनीतिक से लेकर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां मौजूद थीं. वहीं, जया बच्चन का स्टेज पर हंसता-मुस्कराता चेहरा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा.
सोशल मीडिया पर इसी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन रिंकू और प्रिया के साथ दिल खोलकर हंसती नजर आ रही हैं. आमतौर पर गंभीर और कम बोलने वाली जया का यह रूप फैंस को खासा पसंद आया. लेकिन माहौल तब अचानक बदल गया, जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर पहुंचे. इसके बाद जया बच्चन ने खुद को पीछे कर लिया और बाकी नेताओं को आगे आने दिया. उन्होंने बिना कुछ कहे बड़ी सहजता से खुद को किनारे कर लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है.
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं. कोई जया बच्चन की सादगी की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके कपड़ों और लुक को लेकर सवाल उठा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “जया जी तो बिल्कुल घरेलू अंदाज में सगाई में चली आईं.” वहीं एक अन्य ने मजाक में कहा, “ऐसा लगा जैसे पड़ोस में किसी के घर गए हों.”
यह भी पढ़े: Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की ‘टाइगर वर्सेज पठान’ नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए