12GB रैम, 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत

iQoo Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1080×2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रॉसेसर, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है.
iQOO Neo 7 Pro Price : स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नया गेमिंग स्मार्टफोन iQoo Neo 7 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को पावरफुल क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और फोन 120W चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
iQoo Neo 7 Pro Features
iQoo Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1080×2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रॉसेसर, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है.
Also Read: Jio Bharat V2: रिलायंस जियो लायी 999 रुपये का 4G फोन, मंथली रिचार्ज 123 रुपये का
iQoo Neo 7 Pro Camera Specs
आईकू के लेटेस्ट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. यह फोन f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग GN5 सेंसर, f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा से लैस है. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है.
iQoo Neo 7 Pro Battery & Charging
iQoo Neo 7 Pro में 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक दिया गया है. चार्जिंग के लिए इस हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है.
iQoo Neo 7 Pro Price
iQoo Neo 7 Pro 5G डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर में आया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










