इस दिन है योगिनी एकादशी, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा का फल रह सकता है अधूरा

भगवान विष्णु
योगिनी एकादशी का पावन व्रत 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत रखने का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी के दिन कुछ कार्यों से परहेज करना आवश्यक होता है ताकि व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके.
Yogini Ekadashi 2026: हिंदू पांचग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को सर्मपित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत रखने से समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा यह भी मान्याता है कि एक व्रत को विधि-विधान से करने पर 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फल मिलता है. इस व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है. आइए जानते है व्रत के किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
योगिनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां
- चावल का सेवन: एकादशी तिथि पर चावल खाना पूरी तरह वर्जित है. माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से दोष लगता है. यदि आप इस दिन व्रत नहीं रख रही है तब चावन का सेवन न करें.
- तुलसी दल ( तोड़ना: भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है. लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना व्रजीत माना गाय. आप एक दिन पहले ही पूजा के लिए तुलसी पत्र तोड़कर रख लें.
- काले कपड़ों से परहेज: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है.
- तामसिक भोजन: इस दिन घर में लहसुन, प्याज, मांस या मदिरा जैसी तामसिक चीजों का प्रवेश भी नहीं होना चाहिए. मन और वचन से भी शुद्धता बनाए रखें.
- दिन में सोने से बचें: एकादशी के दिन दोपहर में सोने (शयन करने) की मनाही होती है. इस समय को भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप या धार्मिक कथाएं सुनने में बिताना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में रखी ये 5 वस्तुएं बन सकती हैं आर्थिक तंगी की वजह, आज ही हटा दें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










