घर के मंदिर में रखी ये 5 वस्तुएं बन सकती हैं आर्थिक तंगी की वजह, आज ही हटा दें

Updated:
विज्ञापन

घर के मंदिर की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

Vastu Tips: पूजा घर में रखी कुछ चीजें अनजाने में वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. मान्यता है कि इन वस्तुओं से घर की सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर को सबसे पवित्र और ऊर्जावान स्थान माना जाता है. मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलती है, जिससे सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. हालांकि, कई बार लोग अनजाने में पूजा घर में ऐसी वस्तुएं रख देते हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन वस्तुओं की मौजूदगी से घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

खंडित मूर्तियां या तस्वीरें

घर के मंदिर में कभी भी टूटी या दरार वाली मूर्तियां और तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खंडित मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानी जाती हैं. ऐसी मूर्तियों की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता. 

नुकीली वस्तुएं

कई लोग धूपबत्ती का पैकेट या कलावा काटने के लिए मंदिर में ही कैंची, चाकू, सुई या पिन जैसी नुकीली वस्तुएं रख देते हैं. वास्तु के अनुसार, ये वस्तुएं क्रोध, अशांति और अस्थिरता का प्रतीक मानी जाती हैं. इसलिए इन्हें पूजा स्थल पर रखने के बजाय रसोई या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए.

एक से अधिक शंख

शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि घर के मंदिर में एक समय में केवल एक ही शंख रखना शुभ होता है. कहा जाता है कि प्रत्येक शंख की अपनी अलग ऊर्जा होती है. एक ही स्थान पर कई शंख रखने से ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है, जिससे घर में वैचारिक मतभेद और अस्थिरता बढ़ने की आशंका रहती है.

सूखे या मुरझाए हुए फूल

भगवान को अर्पित किए गए फूल या माला सूख जाने पर उन्हें तुरंत मंदिर से हटा देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, बासी, सूखे या मुरझाए हुए फूल नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं और उन्नति में बाधा बन सकते हैं. 

जली हुई माचिस की तीलियां

दीपक या अगरबत्ती जलाने के बाद जली हुई माचिस की तीली को मंदिर में नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु में इसे अशुद्ध माना गया है. इसलिए उपयोग के बाद जली हुई तीली और माचिस का डिब्बा पूजा स्थल से हटाकर दें.

यह भी पढ़ें: Puja Samagri: पूजा में भगवान को अक्षत क्यों चढ़ाए जाते हैं? जानें धार्मिक महत्व और मान्यताएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola