घर में कैसी हो फर्नीचर की दिशा और पारिवारिक खुशहाली का संबंध
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Feb 2026 10:37 AM
फर्नीचर की वास्तु दिशा
Vastu Tips for Furniture: वास्तु अनुसार फर्नीचर की सही दिशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है. जानिए कैसे फर्नीचर का स्थान पारिवारिक सुख, शांति और खुशहाली को सीधे प्रभावित करता है.
Vastu Tips for Furniture: चाहे व्यक्ति अमीर हो, मिडिल क्लास या गरीब—हर घर में एक अलमारी जरूर होती है. अलमारी को घर का दिल कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें हम अपने गहने, पैसे, कपड़े और जरूरी काग़जात रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी का स्थान, दिशा, रंग और उसमें रखा सामान सीधे तौर पर घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. अगर अलमारी सही तरीके से रखी जाए तो घर में धन और समृद्धि बढ़ती है, लेकिन वास्तु नियमों की अनदेखी करने से आर्थिक परेशानियाँ आ सकती हैं.
अलमारी की सही दिशा क्या हो
वास्तु के अनुसार अलमारी को दक्षिण-पश्चिम (South-West) कोने में रखना सबसे शुभ माना जाता है. इसके अलावा पश्चिम दिशा भी अलमारी के लिए अच्छी होती है. इन दिशाओं में रखी अलमारी में धन टिकता है और पैसों की कमी नहीं होती.
उत्तर-पूर्व (North-East) कोना अलमारी के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता. इस दिशा में अलमारी रखने से धन हानि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
अलमारी के दरवाजे किस दिशा में खुलें
ध्यान रखें कि अलमारी के दरवाजे दक्षिण दिशा की ओर न खुलें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा में खुलने वाली अलमारी में पैसा टिकता नहीं और खर्चे बढ़ते रहते हैं.
अलमारी जमीन पर सीधे न रखें
अलमारी को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसके नीचे लकड़ी का पटिया, स्टैंड या आधार जरूर लगाएं. अगर संभव हो तो अलमारी के नीचे साफ कपड़ा, कागज या पन्नी भी बिछा सकते हैं. इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है.
अलमारी के अंदर क्या रखें
- अलमारी की तिजोरी कभी खाली न रखें. उसमें थोड़े ही सही, पैसे या गहने जरूर रखें.
- अलमारी के अंदर गणेश जी और माता लक्ष्मी की तस्वीर रखें. यह अंदर या बाहर कहीं भी लगाई जा सकती है.
- 5 या 7 चांदी के सिक्के अलमारी में रखने से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं.
अलमारी का शुभ रंग
वास्तु के अनुसार अलमारी का रंग क्रीम या हल्का पीला होना शुभ माना जाता है. हरे या लाल रंग की अलमारी से बचना चाहिए, क्योंकि ये रंग आर्थिक अस्थिरता ला सकते हैं.
स्वस्तिक का महत्व
अलमारी रखने से पहले उसके नीचे स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं. चाहें तो अलमारी के ऊपर भी स्वस्तिक बना सकते हैं. इससे धन चोरी होने का खतरा कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: इन 6 चीजों से कभी न सजाएं अपना घर, वरना रुक सकती है बरकत!
साफ-सफाई का रखें ध्यान
अलमारी पर कभी धूल न जमने दें. उसे नियमित रूप से साफ रखें. माना जाता है कि जहां साफ-सफाई होती है, वहीं माता लक्ष्मी का वास होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










