इन 6 चीजों से कभी न सजाएं अपना घर, वरना रुक सकती है बरकत!

Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Feb 2026 8:28 AM

विज्ञापन

घर की सजावट के लिए वास्तु उपाय

Vastu Tips: घर की सजावट करते समय केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी ध्यान रखना जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ तस्वीरें, पौधे या सजावटी वस्तुएं घर में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर सजाते समय किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: घर को साफ और सुंदर तरीके से सजाकर रखना आमतौर पर हर व्यक्ति को पसंद होता है. अक्सर हम घर की सजावट के लिए बाजार से महंगी-महंगी पेंटिंग्स और मूर्तियां खरीद लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सजावट के लिए इस्तेमाल की गई कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो घर की खूबसूरती तो बढ़ाती हैं, लेकिन अशांति, धन की हानि और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है. आइए जानते हैं कि ये चीजें कौन-सी हैं.

1. डूबता हुआ जहाज या नाव


कई लोग अपने घर में समुद्र या डूबते हुए जहाज की पेंटिंग लगाना पसंद करते हैं. वास्तु के अनुसार, डूबता हुआ जहाज ‘पतन’ यानी गिरावट का प्रतीक है. ऐसी पेंटिंग्स और तस्वीरें घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और व्यापार में घाटे की संभावना बढ़ती है.

2. हिंसक जानवरों की तस्वीरें

घर में हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, तेंदुआ या शिकार करते हुए जानवरों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसी तस्वीरें घर में रखने से व्यक्ति का क्रोध और आक्रामकता बढ़ती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं.

3. कैक्टस या कांटेदार पौधे

घर के अंदर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे लगाना शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि घर के अंदर कांटेदार पौधे रखने से रिश्तों में खटास आती है. वास्तु के अनुसार, इनसे निकलने वाली ऊर्जा प्रगति में बाधा डालती है. आप चाहें तो इन्हें घर के बाहर या बालकनी में रख सकते हैं.

4. ताजमहल की प्रतिकृति

ताजमहल भले ही दुनिया का अजूबा हो और प्यार का प्रतीक माना जाता हो, लेकिन असल में यह एक ‘मकबरा’ है. वास्तु के अनुसार, घर में मृत्यु से जुड़ी कोई भी चीज रखना उदासी और नकारात्मकता को न्योता देने जैसा माना जाता है.

5. युद्ध के दृश्य की तस्वीर

वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी युद्ध को दर्शाने वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. महाभारत के युद्ध को दर्शाने वाली तस्वीर या पेंटिंग भी घर में नहीं रखनी चाहिए. इससे घर में क्लेश और मानसिक अशांति बढ़ सकती है.

6. फव्वारा या बहते पानी की तस्वीर

बेडरूम में पानी का फव्वारा या बहते पानी की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए. कहा जाता है कि जिस तरह पानी बह जाता है, वैसे ही घर का पैसा भी व्यर्थ के कामों में बहने लगता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में कदम रखते ही क्यों बढ़ जाता है चिड़चिड़ापन? वास्तु शास्त्र में छुपा है इसका जवाब!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola