Vastu Tips: पोंछा लगाते समय जरूर अपनाएं वास्तु के ये नियम, घर में आएगी समृद्धि

Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Jan 2026 12:05 PM

विज्ञापन

पोंछा लगाने के वास्तु नियम

Vastu Tips: साफ-सुथरा घर न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि मन को भी सुकून देता है. वास्तु शास्त्र में साफ-सफाई से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं, जो घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में मदद करते हैं. आज हम पोंछा लगाने से जुड़े ऐसे ही कुछ सामान्य वास्तु नियम यहां बता रहे हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की साफ-सफाई का सीधा प्रभाव घर की सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है. कहा जाता है कि रोजाना पोंछा लगाने की आदत न सिर्फ घर को स्वच्छ रखती है, बल्कि यदि इसे सही तरीके से किया जाए तो यह सुख-समृद्धि और शांति भी लेकर आती है. कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं. ऐसे में जानिए घर में पोंछा लगाते समय कौन-से वास्तु उपाय करने चाहिए.

घर में पोंछा कब लगाएं और कब नहीं

घर में हमेशा सुबह के समय पोंछा लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे शुभ माना गया है. कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के बाद पोंछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

घर में कभी भी शाम के समय पोंछा नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि शाम के समय माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, ऐसे में इस समय पोंछा लगाना शुभ नहीं माना जाता.

पोंछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि आए, तो पोंछा लगाने के पानी में सेंधा नमक या गंगाजल मिला सकते हैं. नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, जबकि गंगाजल घर के वातावरण को शुद्ध करता है.

पोंछा लगाने की शुरुआत किस दिशा से करें

वास्तु के अनुसार, हमेशा पोंछा लगाने की शुरुआत ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से करनी चाहिए और दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर की ओर जाती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है.

टूटे या पुराने पोंछे का प्रयोग न करें

वास्तु के अनुसार फटा या बहुत पुराना पोंछा इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है. इससे घर में दरिद्रता और नकारात्मकता आती है. इसलिए समय-समय पर पोंछा बदलते रहना चाहिए.

पोंछा लगाने के बाद गंदे पानी का क्या करें

पोंछा लगाने के बाद बचा हुआ गंदा पानी कभी भी मुख्य दरवाजे के पास या किचन में नहीं फेंकना चाहिए. इसे बाथरूम या घर के बाहर नाली में डालना उचित माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Love: वास्तु शास्त्र का सीक्रेट उपाय जो पति-पत्नी के बीच की नेगेटिविटी कर सकता है खत्म

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola