इस दिन मनाई जाएगी बैकुंठ एकादशी, यहां से देखें शुभ मुहूर्त और महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jan 2025 8:46 AM
Vaikuntha Ekadashi 2025
Vaikunta Ekadashi 2025: सनातन परंपरा में वैकुंठ एकादशी को अत्यंत महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है, इसे मोक्ष देने वाली एकादशी के रूप में देखा जाता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से साधक भगवान विष्णु के वैकुंठ लोक की प्राप्ति करता है, इसके साथ ही, उसे सभी प्रकार के पापों से मुक्ति भी मिलती है,
Vaikunta Ekadashi 2025 Date: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह तिथि भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैकुंठ एकादशी का व्रत करने से साधक को वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है और इससे जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत सूर्य देव के धनु राशि में गोचर के समय आयोजित किया जाता है, किंतु कई बार यह पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भी मनाया जाता है. आइए, जानते हैं कि वर्ष 2025 में वैकुंठ एकादशी का व्रत कब होगा.
बैकुंठ एकादशी का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 09 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगा. सनातन धर्म में सूर्योदय के पश्चात तिथि की गणना की जाती है, इसलिए बैकुंठ एकादशी 10 जनवरी को मनाई जाएगी. बैकुंठ एकादशी का व्रत रखने से पूर्व स्थानीय पंचांग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. साधक चाहें तो अपने कुल पंडित से भी परामर्श कर सकते हैं. इस दिन बैकुंठ एकादशी पर शुभ एवं शुक्ल योग का संयोग बन रहा है, जिससे भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी.
Pausha Putrada Ekadashi 2025: इसलिए रखा जाता है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि और पूजा समय
बैकुंठ एकादशी का महत्व
सनातन परंपरा में वैकुंठ एकादशी को अत्यंत महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है. इसे मोक्ष देने वाली एकादशी के रूप में देखा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से साधक भगवान विष्णु के वैकुंठ लोक की प्राप्ति करता है. इसके साथ ही, उसे सभी प्रकार के पापों से मुक्ति भी मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










