Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर भगवान पर जरूर अर्पित करें एकाक्षी नारियल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Nov 2024 8:15 AM

विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2024

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के शरीर से एकादशी माता का प्रकट होना हुआ था. इसी कारण इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह मान्यता है कि यदि एकादशी व्रत का आरंभ करना हो, तो इस दिन से आरंभ करना सबसे अधिक शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2024:  उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है. इस दिन माता एकादशी का अवतरण हुआ था, इसलिए माता एकादशी की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि माता एकादशी भगवान विष्णु के शरीर से प्रकट हुई थीं, जिससे उन्हें भगवान विष्णु की पुत्री के रूप में भी देखा जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाने का क्या कारण है और इसका महत्व क्या है.

क्या है एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल एक अनोखा प्रकार का नारियल है, जिसमें केवल एक आंख या छिद्र होता है. इसके विपरीत, सामान्य नारियल में तीन आंखें होती हैं. इसे धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकाक्षी नारियल में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का निवास होता है. इसे चढ़ाने या अपने घर में रखने से धन, संपत्ति, सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. यह वास्तु दोषों को दूर करने और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने में भी सहायक होता है.

एकाक्षी नारियल का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. इसे भगवान विष्णु का प्रिय फल माना गया है, जो स्वयं इस फल को पृथ्वी पर लेकर आए थे. शास्त्रों में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करता है, तो उसके जीवन में धन की कमी नहीं होती और उसे सुख, संपत्ति तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. यह उपाय व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ वास्तु दोष से मुक्ति दिलाने में भी सहायक है. भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से परिवार में शांति और समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola