Surya Grahan 2025: नए साल में इस दिन लगेगा पहला सूर्यग्रहण, विशेष संयोग भी बनेगा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Dec 2024 11:15 AM

विज्ञापन

Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025: नया वर्ष निकट है. लोग नए वर्ष के उत्सव को मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं. इसके साथ ही, लोग नए वर्ष में आने वाले त्योहारों, पर्वों और घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं. लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा भी होती है कि आगामी सूर्य ग्रहण कब होगा और चंद्र ग्रहण का प्रभाव कितना रहेगा. आइए, सूर्य ग्रहण की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Grahan 2025 :  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का अत्यधिक महत्व होता है. अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है, जबकि पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है. ग्रहण के समय राहु का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक हो जाता है. राहु और केतु को मायावी ग्रह माना जाता है. इस कारण ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्य करने से मना किया जाता है. इसके अतिरिक्त, ग्रहण के समय खानपान से भी बचने की सलाह दी जाती है. लापरवाही बरतने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

इस दिन लगेगा साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण

नासा की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च को होगा. यह ग्रहण सुबह 8:50 बजे प्रारंभ होगा और दोपहर 12:43 बजे समाप्त होगा. यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जिसे एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कुछ क्षेत्रों और उत्तर-दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में नहीं होते, जिससे चंद्रमा केवल सूर्य के कुछ हिस्से को ही ढक पाता है.

Mars Transit 2025: नए साल में मंगल चलेंगे  उल्टी चाल,  पैसा और सेहत दोनों पर होगा असर

Vinayaka Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर पढ़ें श्री गणेश चतुर्थी की प्रामाणिक व्रत कथा

ग्रहण काल – दोपहर 2:21 बजे से 6:16 बजे तक (कुल समय – 3 घंटे 53 मिनट)

ग्रहण का मध्यकाल – दोपहर 4:17 बजे

ग्रहण कहां देखा जा सकेगा – यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव.

भारत में यह ग्रहण दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.

बनेगा ये विशेष संयोग

इस अवधि में मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में ग्रहों का एक विशेष संयोग उत्पन्न होगा. इस दिन मीन राशि में सूर्य और राहु के साथ-साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित रहेंगे. इसके परिणामस्वरूप द्वादश भाव में शनि का स्थान होगा. तीसरे भाव में वृषभ राशि में बृहस्पति, चौथे भाव में मिथुन राशि में मंगल और सप्तम भाव में कन्या राशि में केतु की स्थिति होगी. पांच ग्रहों के एक साथ प्रभाव के कारण इस ग्रहण का राशियों पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola