Surya Gochar 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से इन की चमकेगी किस्मत, मिलेगी अपार सफलता

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 May 2024 1:36 PM

विज्ञापन

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: वृषभ राशि में सूर्य ग्रह का गोचर 14 मई कोहोने वाला है. आइए जानते हैं सूर्य गोचर का किन राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: ग्रहों का राजा सूर्य अपनी प्रचंड ऊर्जा और तेजस्विता के कारण सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. यह आत्मबल, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है. सूर्य की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है, और जब यह किसी राशि में उच्च स्थान पर होता है, तो उस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलते हैं.

14 मई 2024 को सूर्य ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह गोचर तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ होगा. इन राशियों के जातकों को करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन में अपूर्व सफलता मिलेगी. आइए, इन 3 भाग्यशाली राशियों का विस्तृत विश्लेषण करें, और देखें कि सूर्य का गोचर इनके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा

Akshaya Tritiya 2024 पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब होगा धन लाभ

Dhan yog in Kundali: जाने आपके कुंडली में कैसे बनता है धन योग

Shani Sade Sati in-aquarius: जानें कब मिलेगी मुक्ति और कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न

सिंह राशि

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और कर्म भाव में स्थित होंगे. सूर्य की मजबूत स्थिति सिंह राशि के जातकों को करियर में अभूतपूर्व सफलता दिलाएगी. व्यवसायियों को नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है. बेरोजगारों को इच्छित नौकरी मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी. नए कौशल सीखने का अवसर प्राप्त होगा. सिंह राशि के जातक जो पिछले कुछ समय से नौकरी में असफलता का सामना कर रहे हैं, उसे सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के बाद अपनी पसंद की कंपनी में सपनों की नौकरी मिल सकती है.

कर्क राशि

सूर्य देव कर्क राशि के इनकम और लाभ भाव में प्रवेश करेंगे. सूर्य की कृपा से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा. शेयर बाजार और लॉटरी में निवेश लाभदायक हो सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे की संभावना है. सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है. आर्थिक लेनदेन में सफलता मिलेगी. कर्क राशि के जातक जो लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं, सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के बाद अपने कर्ज से मुक्ति पा सकते है.

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर कुंभ राशि के लिए लाभकारी होगा. सूर्य की ऊर्जा कुंभ राशि के जातकों को जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता दिलाएगी. आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा. कर्ज और धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. राजनीतिज्ञों को पदोन्नति मिल सकती है. नई संपत्ति प्राप्त हो सकती है. भाग्य में वृद्धि होगी. मानसिक शांति मिलेगी. जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola