Strawberry Moon on Jyestha Purnima 2025: भारत में आज दिखेगा जून की पूर्णिमा का दुर्लभ रूप, दिखेगा गुलाबी चांद

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Strawberry Moon on Jyestha Purnima 2025

Strawberry Moon on Jyestha Purnima 2025:11 जून की रात भारत में जून की पूर्णिमा का एक दुर्लभ और मनमोहक रूप दिखाई देगा. इसे ‘गुलाबी चांद’ या स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है. यह नजारा खासतौर पर क्षितिज के पास बड़ा, हल्का गुलाबी या नारंगी दिखाई देगा, जो बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करेगा.

विज्ञापन

Strawberry Moon on Jyestha Purnima 2025: आज 11 जून को आकाश में एक दुर्लभ और सुंदर खगोलीय घटना देखने को मिलेगी — स्ट्रॉबेरी मून. यह पूर्णिमा चांद रात को विशेष रूप से मनमोहक बनाएगी. कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज मून या मीड मून भी कहा जाता है. इस बार यह चंद्रमा अमेरिका के न्यूयॉर्क में सुबह 3:44 बजे (स्थानीय समयानुसार) दिखाई देगा. खास बात यह है कि यह साल का माइक्रो मून भी होगा, यानी चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होगा और इस कारण यह आकार में सामान्य से छोटा और हल्का धुंधला नजर आएगा.

आज नजर आएगा स्ट्रॉबेरी मून

स्ट्रॉबेरी मून सूर्यास्त के तुरंत बाद क्षितिज के पास नजर आएगा, जो वातावरणीय बिखराव के चलते पीला या नारंगी रंग का दिख सकता है. यह घटना ग्रीष्म संक्रांति से कुछ दिन पहले होती है और मौसमों के कैलेंडर के तौर पर वसंत की अंतिम या गर्मियों की पहली पूर्णिमा मानी जाती है. स्ट्रॉबेरी मून और समर सोल्सटिस (ग्रीष्म संक्रांति) का एकसाथ होना लगभग 20 वर्षों में एक बार होता है. अगली बार यह दृश्य 2043 में नजर आएगा, जबकि 2026 में स्ट्रॉबेरी मून 30 जून को दिखेगा. इसलिए इस बार का नजारा बेहद खास और यादगार होगा.

Jyeshtha Purnima 2025: आज करें स्नान और दान, जानें मिलेगा क्या शुभ फल

स्ट्रॉबेरी मून कब और कहां दिखाई देगा?

टाइम एंड डेट डॉट कॉम के अनुसार, स्ट्रॉबेरी मून 11 जून को सुबह 03:44 बजे (ईस्टर्न टाइम) दिखाई देगा. यह अद्भुत नजारा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर समेत पूर्वी हिस्सों में साफ देखा जा सकेगा. हालांकि, अलग-अलग स्थानों पर इसका समय थोड़ा भिन्न हो सकता है.

इस चांद को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ क्यों कहा जाता है?

स्ट्रॉबेरी मून का नाम इसके रंग से नहीं, बल्कि एक पारंपरिक परंपरा से जुड़ा है. नेटिव अमेरिकन जनजातियों के लिए यह समय स्ट्रॉबेरी की फसल की कटाई की शुरुआत का संकेत होता था. इसलिए इस पूर्णिमा को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहा जाने लगा.

स्ट्रॉबेरी मून और मौसम का संबंध

ग्रीष्म संक्रांति से कुछ दिन पहले, 20 जून को होने वाली इस पूर्णिमा को मौसमी कैलेंडर की तरह माना जाता है. यह वसंत की आखिरी पूर्णिमा और गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है.

पूर्णिमा पर चांद पूरा क्यों दिखता है?

जब चंद्रमा पृथ्वी से सूर्य के ठीक विपरीत होता है, तो उसका पूरा भाग सूर्य की रोशनी से प्रकाशित होता है. यही कारण है कि पूर्णिमा की रात हमें चांद पूरी तरह चमकता हुआ दिखाई देता है. वहीं, स्ट्रॉबेरी मून खासकर क्षितिज के पास वायुमंडलीय प्रभाव के कारण पीला या हल्का नारंगी रंग का भी दिख सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola