Vastu Tips: घर की खिड़की को लेकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्योतिषाचार्य से जानें सही नियम
घर की खिड़की की सांकेतिक तस्वीर (AI)
Vastu Tips for Window: घर बनवाते समय खिड़कियों की दिशा और संख्या पर भी ध्यान देना जरूरी है. वास्तु के अनुसार, खिड़की की दिशा, संख्या और खुलने के तरीके समेत अन्य चीजें घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं खिड़कियों से जुड़े जरूरी वास्तु नियम और किन गलतियों से बचना चाहिए.
Vastu Tips for Window: अक्सर लोग घर बनवाते समय दरवाजे, किचन और पूजा घर की दिशा पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन खिड़कियों की दिशा और उनसे जुड़े नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खिड़कियां केवल हवा और रोशनी का जरिया नहीं हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का एक माध्यम भी मानी जाती हैं. खिड़कियों से जुड़ी गलतियां वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं, जिससे आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के साथ-साथ परिवार में कलह भी उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं खिड़कियों से जुड़े जरूरी वास्तु नियम.

खिड़कियां किस दिशा में होनी चाहिए?
घर में उत्तर और पूर्व दिशा में खिड़कियां होना शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, इन दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, जिससे घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहता है.
खिड़कियां किस दिशा में नहीं होनी चाहिए?
घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहुत अधिक या बड़ी खिड़कियां होना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता. इससे घर की स्थिरता प्रभावित हो सकती है और धन के आगमन में बाधा आ सकती है. यदि मजबूरी में इस दिशा में खिड़की बनानी पड़े, तो उसका आकार छोटा रखने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कबाड़ रखने की भी होती है सही दिशा, घर के इन कोनों में भूलकर भी न रखें पुराना सामान
खिड़कियों की संख्या
वास्तु के अनुसार, घर में खिड़कियों की कुल संख्या सम होनी चाहिए, जैसे 2, 4, 6 या 8. इससे घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है. विषम संख्या में खिड़कियां होने से घर में तनाव, कलह या आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.
आवाज करने वाली खिड़कियां
यदि खिड़की खोलते या बंद करते समय चरचराहट या किसी तरह की आवाज आती है, तो इसे वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता. ऐसी खिड़कियां घर में मानसिक तनाव और आर्थिक रुकावट का कारण बन सकती हैं. इसलिए खिड़की से आवाज आने पर उसकी जल्द से जल्द मरम्मत करानी चाहिए.
टूटे हुए कांच या गंदी खिड़कियां
घर की खिड़कियां गंदी हों या उनका कांच टूटा हुआ हो, तो इसे शुभ नहीं माना जाता. वास्तु के अनुसार, टूटी या गंदी खिड़कियां घर में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं. इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और तरक्की पर भी असर पड़ सकता है.
खिड़की अंदर की ओर खुलनी चाहिए
वास्तु के अनुसार, घर की खिड़कियां अंदर की ओर खुलने वाली होनी चाहिए. बाहर की ओर खुलने वाली खिड़कियां घर की सुख-समृद्धि के बाहर जाने का संकेत देती हैं. इसलिए खिड़की बनवाते समय उसके खुलने की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Monday Vastu Tips: सोमवार को घर में ये चीज दिखे तो तुरंत न हटाएं, वास्तु में मानी जाती है अलग मान्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए