Shubman Gill की जन्म कुंडली में ग्रहों का मजबूत संयोग, जानें कैसा होगा कप्तान के रूप में भविष्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 May 2025 2:08 PM
Shubhman Gill Kundali
Shubhman Gill Kundali: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से शुभमन की कुंडली के अनुसार उनके कप्तान के रूप में भविष्य कैसा रहेगा.
Shubman Gill Kundali: दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट के एक नए युग में प्रवेश करेगी. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार (24 मई) को किया गया. इसके साथ ही, गिल के रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी बनने पर औपचारिक मुहर भी लग गई है. आने वाला समय भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल के लिए कई चुनौतियों से भरा रहने वाला है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से शुभमन की कुंडली के हिसाब से उनका कप्तान के रूप में भविष्य कैसा रहेगा.
ऐसा है शुभमन गिल का स्वभाव
शुभमन गिल का जन्म 08 सितम्बर 1999 को हुआ. जन्म का समय 12:00 रात्रि है. जन्म स्थान पंजाब है. शुभमन गिल का जन्म वृष लग्न में हुआ है. शुभमन दोस्ती में वे कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. वे अपने गुस्से को नियंत्रित कर लेते हैं. जब बहुत तेज गुस्सा आता है, तब उन्हें नियंत्रण करना कठिन हो जाता है. उस समय उनके किसी के साथ संबंध खराब हो जाते हैं. उन्हें स्वादिष्ट भोजन बहुत पसंद है. वे बहुत मेहनती रहेंगे. काम के दौरान वे बहुत सख्त रहेंगे. अपने काम पर वे अटल रहेंगे. उनमें सबसे अच्छा गुण यह है कि वे अपने काम को दूसरों से कैसे निकालें.
PM Modi की कुंडली में ग्रहों का नया खेल
शुभमन की प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
शुभमन गिल की कुंडली में शुक्र की महादशा 11 फरवरी 2013 से शुरु हुई है जो 11 फरवरी 2033 तक चलेगी. शुक्र मिथुन राशि में है, जो अपने मित्र राशि में स्थित है और दशम भाव में विराजमान है. इनकी दृष्टि चौथे भाव पर बन रही है, जिसके अंतर्गत इनकी करियर में उन्नति हुई है, विशेषकर 10 जून 2016 के बाद इनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई. इनके दैनिक जीवन में कई बदलाव आए हैं. पारिवारिक सहयोग भी अच्छा मिला है. 30 अक्टूबर 2023 से राहु और केतु का गोचर होगा, जिसके बाद इनके करियर में निखार आएगा. इनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा और आकस्मिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी. आप जैसी इच्छा करेंगे, वैसा ही होगा. इस समय इनके मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे, जिससे इनके अंदर की नकारात्मक शक्ति समाप्त होगी. शुभम गिल इस समय अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










