ePaper

Shiv Ji Ki Aarti: 'ॐ जय शिव ओंकारा' भगवान शिव की पूजा के बाद जरुर पढ़ें ये आरती, सभी कष्ट दूर करेंगे महादेव

Updated at : 14 Aug 2023 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Shiv Ji Ki Aarti: 'ॐ जय शिव ओंकारा' भगवान शिव की पूजा के बाद जरुर पढ़ें ये आरती, सभी कष्ट दूर करेंगे महादेव

Shiv Ji Ki Aarti: आज देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए पूरी विधि-विधान के साथ मासिक शिवरात्रि की पूजा की जाती है. मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जातकों मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. भगवान शिव की पूजा के बाद जरुर पढ़ें ये आरती, महादेव सभी कष्ट दूर करेंगे.

विज्ञापन

Sawan Somvar Aarti: आज सावन का छठवा और अधिकमास का आखिरी सोमवार है. शिव जी की कृपा पाने के लिए भक्त सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और शिव भक्ति में लीन रहते हैं. इस दिन भोलेनाथ पर जल चढ़ाने का बहुत महत्व है. माना जाता है कि सावन में सोमवार व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, इसके अलावा इस दिन पूजा के दौरान भगवान शिव शंकर की आरती करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. यहां से आप भगवान शिव की आरती पढ़ सकते हैं…

शिव आरती (Shiva Aarti)

शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव…॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव…॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।

त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव…॥

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव…॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव…॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।

नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव…॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।

कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव…॥

Also Read: Shiv Chalisa: आज शिव चालीसा पढ़ने के हैं अनगिनत लाभ, महादेव की कृपा से हर बाधा होगी दूर, जानें नियम और फायदे

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola