Shattila Ekadashi 2026 Upay: इस दिन है षटतिला एकादशी, जानें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jan 2026 8:26 AM

विज्ञापन

षटतिला एकादशी 2026 पर करें ये उपाय

Shattila Ekadashi 2026 Upay: माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली षटतिला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इस दिन तिल से जुड़े उपाय और दान करने से पापों का नाश और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Shattila Ekadashi 2026 Upay:  हिंदू धर्म में प्रत्येक माह आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इसे अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन जब एकादशी माघ मास के कृष्ण पक्ष में आती है, तो उसे षटतिला एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अन्य एकादशियों की तुलना में कहीं अधिक बढ़ जाता है.

षटतिला एकादशी का विशेष महत्व

षटतिला एकादशी में तिल का विशेष स्थान होता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन तिल से बने भोग भगवान विष्णु को अर्पित करने और तिल का दान करने से व्यक्ति के पाप, दोष और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं. मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

षटतिला एकादशी 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से होगी और इसका समापन 14 जनवरी 2026 को शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा. चूंकि हिंदू धर्म में उदयातिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए षटतिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी 2026, बुधवार को रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: षटतिला एकादशी व्रत कब है 13 या 14 जनवरी? ज्योतिषाचार्य से जानिए पूजा विधि और व्रत की पूरी जानकारी

षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न?

  • इस पावन दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी से जुड़े उपाय करना अत्यंत शुभ माना गया है. तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है. यह न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण पौधा है.
  • इस दिन तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले तुलसी को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर उस पर हल्दी, रोली और चंदन अर्पित करें. तुलसी के पास तिल के तेल का दीपक जलाना विशेष फलदायी माना जाता है. साथ ही तुलसी को लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर और अन्य श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.
  • मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है. इसके अलावा, षटतिला एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर कलावा (मौली) बांधना भी अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं.
  • तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इस दिन तुलसी के पास गुड़, तिल और चावल जैसे मीठे भोग अर्पित करने से घर में धन, सुख और समृद्धि की वृद्धि होती है और परिवार के सभी सदस्यों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola