Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान किन स्थानों पर होती है मां दुर्गा की सबसे भव्य पूजा, जानें धार्मिक महत्व और मान्यता

Updated:
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान किन स्थानों पर होती है मां दुर्गा की सबसे भव्य पूजा, जानें धार्मिक महत्व और मान्यता

Sharadiya Navratri

Navratri 2025: भारत एक विविधता वाला देश है. देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में आपको हर एक त्योहार के समय कुछ अलग देखने को मिलेगा. जैसा कि आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है, हम इस लेख में भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में चर्चा करेंगे, जहां इस पर्व को बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाता है.

विज्ञापन

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस वर्ष इस पर्व की शुरुआत आज से यानी 22 सितंबर 2025 से हो गई है. नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के समय हर एक दिन भक्त मां के एक स्वरूप की विशेष पूजा करते हैं और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. भारत के अलग-अलग हिस्सों में यह त्योहार अलग अंदाज में मनाया जाता है. चलिए इस लेख के माध्यम से देश के कुछ राज्यों के बारे में जानते हैं, जहां यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

कोलकाता की दुर्गा पूजा पूरे देश और दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है. यहां हर साल मां के स्वागत में बड़े-बड़े पंडाल बनते हैं. यहां की रंग-बिरंगी मूर्तियां और आकर्षक सजावट भक्तों का मन मोह लेती हैं. शहर में दुर्गा उत्सव कला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करता है.

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

वाराणसी का नवरात्रि भी पूरे देशभर में प्रसिद्ध है. यहां गंगा घाट और शहर के प्रमुख मंदिरों में नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है. साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है. यहां हर साल दूर-दूर से लोग मंदिरों में मां के दर्शन के लिए आते हैं और बड़े उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हैं.

पटना (बिहार)

बिहार की राजधानी पटना में नवरात्रि का उत्सव भी विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाता है. नवरात्रि के दौरान मंदिरों और पंडालों में भव्य पूजा आयोजित की जाती है. स्थानीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार श्रद्धालु कई दिनों तक माता का आह्वान करते हैं.

अहमदाबाद (गुजरात)

देश के बाकी हिस्सों की तुलना में गुजरात में नवरात्रि का उत्सव बहुत ही अलग और भव्य होता है. मां दुर्गा की पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं. यहां पूजा के साथ-साथ पारंपरिक नृत्य और गीतों का आयोजन भी किया जाता है. नवरात्रि के दौरान यहां विशेष रूप से गरबा खेलने की परंपरा भी है.

धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. साथ ही जीवन से कठिनाई, रोग और कष्ट दूर होते हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है.

यह भी पढ़े: Navratri 2025: नवरात्रि में क्यों की जाती है मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, जानें धार्मिक महत्व

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola