Shaniwar Ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को जरूर करें ये उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jul 2025 12:21 PM

विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay in Hindi

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन किए गए उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करने में कारगर होते हैं. यदि आप परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं, तो शनिवार को ये सरल उपाय अवश्य अपनाएं और शनिदेव की कृपा पाएं.

विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव को समर्पित होता है. ऐसा माना जाता है कि शनि की दृष्टि एक ओर जहां कड़ी परीक्षाएं देती है, वहीं सही आचरण, श्रद्धा और उपायों से शनिदेव प्रसन्न होकर जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के कुछ विशेष उपायों को अत्यंत फलदायक बताया गया है. अगर आप धन की कमी, करियर में रुकावट, मानसिक तनाव या पारिवारिक समस्याओं से परेशान हैं, तो शनिवार को किए गए ये उपाय आपके जीवन में सुख, शांति और तरक्की ला सकते हैं.

शनिदेव को प्रसन्न करने का सरल उपाय

शनिवार की सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और शनि मंदिर जाएं. वहां सरसों के तेल का दीपक जलाएं, जिसमें दो लौंग डालें. यही उपाय आप शाम को पीपल के पेड़ के नीचे भी कर सकते हैं. यह सरल उपाय शनिदेव की विशेष कृपा दिलाने वाला माना जाता है और इससे जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं.

Venus Transit 2025: इन राशियों को मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन का तोहफा

कार्यों में सफलता पाने के लिए उपाय

यदि आपके कार्य बार-बार अटक रहे हैं या सफलता हाथ नहीं लग रही, तो शनिवार को काले तिल, काली उड़द या सरसों का तेल किसी जरूरतमंद को दान करें. इसके बाद शनिदेव की पूजा करें और प्रार्थना करें कि आपके मार्ग की रुकावटें दूर हों. इससे शनि दोष कम होता है और जीवन में नए अवसर मिलते हैं.

धन की तंगी दूर करने का उपाय

शनि को शमी का पेड़ अत्यंत प्रिय है. शनिवार को शनि पूजा के बाद शमी वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाएं और लक्ष्मी कृपा की कामना करें. यह उपाय आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि करता है.

दरिद्रता और मानसिक तनाव दूर करने का उपाय

शनिवार को शनि चालीसा का पाठ श्रद्धा और नियमपूर्वक करें. इससे मन को शांति मिलती है, जीवन से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है. घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

शनिवार को नियमपूर्वक किए गए उपाय बदल सकते हैं जीवन

अगर शनिवार का दिन श्रद्धा, संयम और नियम के साथ बिताया जाए, तो शनिदेव की कृपा से कठिन से कठिन समय भी आसान हो सकता है. ऊपर बताए गए उपाय सरल और प्रभावी हैं—जरूरत है तो बस सच्चे मन और नियमितता की.

यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु दोष, व्रत-त्योहार, रत्न या किसी भी ज्योतिषीय समस्या का समाधान चाहते हैं, तो संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola