Venus Transit 2025: इन राशियों को मिलेगा प्यार, पैसा और प्रमोशन का तोहफा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jul 2025 12:21 PM

विज्ञापन

Venus Transit in Rohini Nakshatra

Venus Transit 2025: शुक्र ग्रह 8 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में प्रेम, धन और करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे. यह गोचर खासतौर पर 5 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. आइए जानें कौन होंगी वो भाग्यशाली राशियां.

विज्ञापन

Venus Transit in Rohini Nakshatra 2025: जुलाई 2025 में आकाशीय घटनाओं के लिहाज़ से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 8 जुलाई 2025 को शाम 4:31 बजे शुक्र ग्रह चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 20 जुलाई 2025 तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख और आकर्षण से जुड़ा हुआ है. जब शुक्र ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो यह काल रिश्तों, करियर, धन और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है.

इस बार का गोचर विशेष रूप से 5 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकती है शुक्र देव की विशेष कृपा—

वृषभ राशि – करियर में उन्नति, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि

वृषभ राशि के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा. इस समय नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सौहार्द बना रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. धन, वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. हालांकि, स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें.

 शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को जरूर करें ये उपाय

कर्क राशि – विदेश से अवसर, प्रेम में गहराई

कर्क राशि के जातकों को करियर में नये मुकाम छूने का मौका मिलेगा. विदेशी प्रोजेक्ट्स, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और ऑनलाइन बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है. लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव और स्थायित्व आएगा. यह समय पेशेवर और निजी दोनों जीवन के लिए संतुलित रहेगा.

तुला राशि – आर्थिक लाभ और रिश्तों में मिठास

तुला राशि के लिए यह समय अचानक धन लाभ और आर्थिक मजबूती लाने वाला है. फाइनेंस, टैक्स या इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है. ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे और मानसिक शांति भी बनी रहेगी. सेविंग्स और लॉन्ग टर्म रिलेशन के लिए यह समय अनुकूल है.

कुंभ राशि – खर्च बढ़ेगा लेकिन मिलेगा संतोष

कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान घरेलू सजावट, फैशन या यात्रा पर खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन ये खर्च मानसिक सुकून देंगे. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या स्पिरिचुअल जर्नी की संभावना है. विदेश से जुड़े कामों में नई डील या अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

मीन राशि – बढ़ेगा आकर्षण, मिलेगा प्रमोशन और पैसा

मीन राशि के लिए यह गोचर प्रमोशन, आय वृद्धि और व्यक्तित्व विकास का समय है. रुका हुआ धन मिल सकता है, और व्यवसाय में बड़े क्लाइंट्स या साझेदार मिल सकते हैं. शुक्र का प्रभाव आपकी पर्सनैलिटी और नेटवर्किंग स्किल्स को निखारेगा, जिससे आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा.

रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का गोचर: एक नई शुरुआत का अवसर

शुक्र का यह गोचर प्रेम, संबंधों और भौतिक सुखों से जुड़ा समय होता है. अगर आप ऊपर बताई गई राशियों में से किसी एक के जातक हैं, तो यह समय नई शुरुआत, निवेश और रिश्तों में नयापन लाने का है. यह गोचर आपकी ज़िंदगी को नई दिशा दे सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु दोष, रत्न चयन या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola