Shani Sade Sati Dhaiya Upay: शनि के साढ़ेसाती और ढैया से ये उपाय दिलाएगी मुक्ति, करें ये उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jul 2024 8:28 AM
Shani Sadesati upay: शनि साढ़े साती के लिए करें ये उपाय
Shani Sadesati upay: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान जातक कई प्रकार के कष्ट भोगता है. यहां जानें कैसे दूर करें शनि दोष
Shani Sade Sati Dhaiya Upay: सावन मास भगवन शिव के पूजन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. भगवन शिव का पूजन करने से मनोकामना पूर्ण होता है. सावन मास भगवन शिव के पूजन से आपके ऊपर बने हुए कई ग्रहों के अशुभ प्रभाव को समाप्त कर सकते है यह मास का अधिपति शिव है जिसे इस माह में भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपने ससुराल गए थे. वहां पर उनका स्वागत जलाभिषेक से किया गया. यही कारण है भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करना बहुत जरूरी होता है.
भू लोक में जब भी असुरों से परेशानी बनी तब भगवान शिव सभी कष्ट दूर किए शास्त्र में वर्णित यह है, की सावन महीने में भगवन विष्णु योगनिन्द्रा में चले जाते है इसलिए यह समय भक्त,साधू संत सभी के लिए बहुत ही अमूल्य समय होता है. पूरे चार महीने में होने वाला यह वैदिक युग होता है इस चार महीने का उत्तरदायित्व शिव के पास रहता, इसलिए यह माह ग्रह दोष दूर करने के लिए कल्याणकारी महीना होता है.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार जनमानस में फैले चाहे शनि की साढ़ेसाती हो या ढैया उनका प्रभाव शिव पूजन से कम हो जाता है.
Sawan Masik Kalashtami 2024: सावन माह में इस दिन है कालाष्टमी, भगवान काल भैरव की आराधना का शुभ अवसर
Shani Sade Sati Dhaiya Upay: जन्मकुंडली में कैसे बनता है शनि की साढ़ेसाती या ढैया
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली के गोचर में जन्म राशि से बारह भाव में भ्रमण करने लगता है, तब शनि की साढ़ेसाती आरम्भ हो जाता और गोचर में दुसरे भाव में शनि आते तब तक रहता है. वास्तव में देखा जाय 45 अंश से 45 अंश के बाद तक जब भ्रमण करता है, तब उनकी साढ़ेसाती रहती है. इसी तरह जन्मकुंडली में गोचर में चतुर्थ भाव या अष्टम भाव में शनि के विराजमान होने से शनि का ढैया आरम्भ हो जाता है.
Shani Sade Sati Dhaiya Upay: किन -किन राशि पर चल रहा है साढ़ेसाती तथा ढैया का प्रभाव
वर्तमान में शनि कुम्भ राशि में विराजमान है मकर राशि और कुम्भ,मीन राशि वाले को साढ़ेसाती चल रहा है शनि के ढैया का प्रभाव कर्क, वृश्चिक राशि पर बना हुआ है.
Shani Sade Sati Dhaiya Upay: जाने शनि का दृष्टि का प्रभाव कैसा होता है
शनि जिस भाव में बैठते है उनका दृष्टी कई जगह पर बनता है तीसरा,सातवा,और दशम दृष्टी होता है ऐसा माना जाता है शनि जहा बैठते है उस भाव से संबंधित प्रभाव को लाभ देते है लेकिन जिस भाव पर उनका दृष्टि पड़ता है उस भाव से संबंधित प्रभाव को नाश करते है हालाकि यह देखना जरूरी होता है शनि कहा पर बैठे है उनका दृष्टी किस भाव पर बन रहा है उस भाव के स्वामी शनि के मित्र है या शत्रु है अगर शत्रु है प्रभाव बहुत ही कष्टकारी होता है अगर मित्र राशि में हो प्रभाव अनुकूल पड़ता है.
Shani Sade Sati Dhaiya Upay:शनि के लक्षण और उपाय
शनि का प्रभाव कैसा मिलेगा यह आपके जन्मकुंडली के किस भाव में शनि है. उसी अनुसार आपको फल देते है. जन्मकुंडली बिना दिखाए आप समझ सकते है. शनि आपको कैसा प्रभाव दे रहे है शुभ है प्रतिकूल है जान सकते है घर के अधिकांश सदस्य बीमारी से ग्रस्त रहे,घर में अचानक आग लग जाए,आपको समाज में बार बार अपमानित होना पड़ता है,व्यापार नहीं चल रहा है,घर में मांसाहारी या मादक पदार्थ के प्रति रुझान बढ़ जाता है,पारिवारिक कलह बढ़ जाता है,पैर में तकलीफ बढ़ जाए ,आपका चप्पल चोरी हो जाए ,अकारण लम्बी यात्रा करनी पड़े ,घर के दीवार का कोई भाग अचानक से गिर जाए या घर की निर्माण में अचानक खर्च बढ़ जाए,नौकरी में परेशानी आने लगे,अधिकारी के साथ सम्बन्ध ठीक नहीं हो ,अचानक आपका नौकरी से तबादला हो जाए झूठ बोलना बढ़ जाता है परिवार के सदस्यो के साथ दूरी बढ़ जाती है.
Shani Sade Sati Dhaiya Upay: उपाय
सावन मास में भगवन शंकर का पूजन करे ,दूध से अभिषेक करें.
यदि आपको शनि की महादशा चल रहा हो इस अवस्था में सावन मास में महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाए बहुत ही कल्याणकारी होगा.
सावन मास में मिट्टी से बने भगवन शंकर का लिंग स्थापित करके अभिषेक करने से शनि के साढ़ेसाती से लाभ मिलता है .
सावन मास में भगवन शिव को शहद मिश्रित गंगाजल से रुद्राभिषेक करने से पारिवारिक काष्ठ दूर होता है तथा मन प्रसन्न रहता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










