ePaper

Shani Ki Sade Sati Aur Dhaiya से हैं परेशान तो Shani Dosh मिटाने के लिए इस Shaniwar राशिनुसार करें ये उपाय

Updated at : 03 Jul 2021 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Shani Ki Sade Sati Aur Dhaiya से हैं परेशान तो Shani Dosh मिटाने के लिए इस Shaniwar राशिनुसार करें ये उपाय

Shaniwar Ke Upay, Totke, Shani Ki Dhaiya Aur Sade Sati, Shani Dosh Nivaran: कुंडली में सभी 12 राशियों पर नौ ग्रह के अच्छे-बुरे प्रभाव का असर होता है. ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक यदि किसी की कुंडली में किसी भी ग्रह की दशा कमजोर हो तो उस व्यक्ति को उस ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए. शनि देव को सभी नौ ग्रह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है. यदि कुंडली में इनकी स्थिति कमजोर होती है तो जातक को बहुत सारे अशुभ फल झेलने पड़ते है. तो आइए जानते हैं इस शनिवार कैसे मिटाएं अपना शनि दोष, क्या है इसके उपाय, राशि अनुसार कैसे करें शनि ग्रह को शांत...

विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay, Totke, Shani Ki Dhaiya Aur Sade Sati, Shani Dosh Nivaran: कुंडली में सभी 12 राशियों पर नौ ग्रह के अच्छे-बुरे प्रभाव का असर होता है. ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक यदि किसी की कुंडली में किसी भी ग्रह की दशा कमजोर हो तो उस व्यक्ति को उस ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए. शनि देव को सभी नौ ग्रह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है. यदि कुंडली में इनकी स्थिति कमजोर होती है तो जातक को बहुत सारे अशुभ फल झेलने पड़ते है. तो आइए जानते हैं इस शनिवार कैसे मिटाएं अपना शनि दोष, क्या है इसके उपाय, राशि अनुसार कैसे करें शनि ग्रह को शांत…

दरअसल, शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. जो कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. यह हर 30 साल में अलग-अलग राशियों में भ्रमण करते हैं. कुंडली में अगर इनकी स्थिति सही हो तो व्यक्ति सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति पाता है. यदि इनकी स्थिति कमजोर है तो बना हुआ कार्य भी बिगड़ जाता है.

इस शनिवार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

  • मेष राशि: शनिवार के दिन सरसों का तेल अर्पित करें. इसके अलावा आप काले तिल भी चढ़ा सकते हैं.

  • वृषभ राशि: शनिवार के दिन चने और गुड़ का दान करें तथा शनि देव की स्तुति भी ध्यानपूर्वक करें.

  • मिथुन राशि: शनिवार को काले वस्त्र, लोहे आदि की सामग्री दान करें, शनि चालीसा का पाठ जरूर करें.

Also Read: Sawan 2021 Date: कब है पहली सोमवारी, कब से शुरू हो रहा सावन का महीना, जानें इस बार की श्रावणी शिवरात्रि क्यों होगी खास

  • कर्क राशि: इस शनिवार ढाई किलो उड़द की दाल कर खरीद कर किसी आसपास के शनि मंदिर में दान करें.

  • सिंह राशि: इस शनिवार कुष्ठ रोगी लोहे की वस्तु और काले वस्त्र का दान जरूर करें.

  • कन्या राशि: शनिवार को कन्या राशि को काले वस्त्र चढ़ाने चाहिए. साथ ही साथ इसका दान भी जरूरतमंदों को करना चाहिए.

Also Read: Ank Jyotish, 3 July 2021: आज इनका दिन रहेगा संघर्ष वाला, ऑफिस में गुप्त शत्रु से बढ़ेगी परेशानी, सेहत का रखें ध्यान

  • तुला राशि: शनि देव के बीज, वैदिक व सामान्य मंत्र का जाप करें. शनि दोष को कम करने के लिए सरसों का तेल अर्पित करें.

  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक शनि दोष को समाप्त करने के लिए इस शनिवार पक्षियों को अन्न खिला सकते हैं.

  • धनु राशि: अपनी क्षमता अनुसार गरीब व जरूरतमंदों को इस शनिवार दान जरूर करें.

Also Read: Rashifal, Panchang, 3 July 2021: एकादशी से पहले देखें इस शनिवार का राशिफल, पंचांग, जानें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • मकर राशि: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लोहा, सरसों के तेल, काले तिल आदि अर्पित जरूर करें.

  • कुंभ राशि: ध्यान लगाकर शनिदेव के मंत्र और शनि चालिसा का जाप शनि मंदिर में करें.

  • मीन राशि: मीन राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए मंदिर जाकर सफाई भी कर सकते हैं. पुण्य मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola