Sarva Pitru Amavasya 2024: आज सर्वपितृ अमावस्या पर ना करें ये गलतियां, इस विधि से करें तर्पण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Oct 2024 8:40 AM
Sarva Pitru Amavasya 2024
Sarva Pitru Amavasya 2024: माना जाता है कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. आज 2 अक्टूबर 2024 को सर्वपितृ अमावस्या है. आइए, जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या पर किए जाने वाले ज्योतिषीय उपाय
Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध का आयोजन किया जाता है. यदि आप इस दिन अपने पितरों का श्राद्ध कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे पुण्य कार्य भी करने चाहिए, जिनसे आपके पितर आपसे प्रसन्न होकर अपनी कृपा बनाए रखें. इस दिन किए जाने वाले ये कार्य आपके घर में पूरे वर्ष सुख और समृद्धि का संचार करते हैं. इसके साथ ही, धन और अनाज की कमी भी नहीं होती. आइए, जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या पर किए जाने वाले ज्योतिषीय उपाय, जो आपके घर में सुख-समृद्धि लाते हैं.
सर्व पितृ अमावस्या का मुहूर्त
इस वर्ष आज सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को मनाई जा रही है, जब सूर्य ग्रहण भी होगा. इस दिन का मुहूर्त 1 अक्टूबर की रात 9 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगा और यह तिथि 3 अक्टूबर की रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसका मुहूर्त 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.
सर्वपितृ अमावस्या पर भूलकर ना करें ये काम
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष के समय कुछ विशेष कार्यों से बचना आवश्यक है ताकि पितृ दोष से मुक्ति मिल सके. इसमें नई वस्तुओं की खरीदारी से परहेज करना, साथ ही बाल और नाखून नहीं कटवाना शामिल है, ताकि आप पितृ दोष के गंभीर प्रभावों से सुरक्षित रह सकें.
शराब या मांस का सेवन
पितृ तर्पण के अवसर पर शराब या मांस का सेवन करना अत्यंत अशुभ माना जाता है. यह आपके पूर्वजों का अपमान कर सकता है और उनकी नाराजगी का कारण बन सकता है.
काले कपड़े पहनना
इस दिन काले कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है. इसके बजाय, सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना अधिक उचित होता है, क्योंकि ये शांति और पवित्रता का प्रतीक होते हैं.
सूर्यास्त के बाद तर्पण करना महत्वपूर्ण
पितरों का तर्पण सूर्यास्त से पूर्व करना चाहिए. सूर्यास्त के बाद तर्पण करना अशुभ माना जाता है और इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं.
सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण इस विधि से करें
शुभ समय
पितरों का तर्पण करने के लिए उचित शुभ समय का चयन करना आवश्यक है. शुभ मुहूर्त में तर्पण करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.
Surya Grahan 2024 India: 6 घंटे 4 मिनट का होगा आज का सूर्यग्रहण, भारत के समयानुसार कब होगा आरंभ
स्नान
तर्पण करने से पूर्व स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र पहनना अनिवार्य है. यदि संभव हो, तो किसी पवित्र नदी में स्नान कर वहीं तर्पण करना अधिक फलदायक होता है.
दक्षिण दिशा
तर्पण करते समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए. इस दिशा को पूजा के लिए शुभ माना जाता है.
स्थान की शुद्धि
जहां तर्पण किया जा रहा है, उस स्थान की अच्छी तरह सफाई करें और शुद्धि के लिए गंगा जल का छिड़काव करें.
तस्वीर की स्थापना
जिन पूर्वजों का तर्पण किया जा रहा है, उनकी तस्वीर को स्थापित करें और दीपक तथा धूप जलाएं.
तर्पण का जल
तर्पण के लिए एक लोटे में जल लें और उसमें जौ, चावल, काले तिल, कुश की जूडी, सफेद फूल, गंगाजल, दूध, दही और घी मिलाएं. जल के लोटे के साथ तर्पण करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










