Shardiya Navratri 2025: अष्टमी और नवमी पर हवन और कन्या भोज क्यों है खास? जानें धार्मिक महत्व

Published by : Neha Kumari Updated At : 19 Sep 2025 4:18 PM

विज्ञापन

Sharadiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के पावन दिन पर हवन और कन्या भोज का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन हवन के बाद कुमारी कन्याओं को घर बुलाकर आदर-सम्मान से उनकी पूजा करने के बाद भोजन कराया जाता है. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. वैसे तो नवरात्रि का हर एक दिन बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास माने जाते हैं. नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की आराधना की जाती है, जबकि नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है. इन दोनों दिनों में हवन और कन्या भोज की परंपरा निभाई जाती है, जिसे नवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण माना जाता है.

अष्टमी और नवमी पर हवन का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के अष्टमी या नवमी के दिन हवन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही, हवन से वातावरण शुद्ध होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि पूजन हवन के बिना अधूरा माना जाता है.

कन्या भोज का महत्व

अष्टमी और नवमी को ‘कन्या पूजन’ और ‘कन्या भोज’ की परंपरा का खास महत्व है. मान्यता है कि कन्याओं में मां दुर्गा के नौ रूपों का वास होता है. इसलिए इस दिन 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की कन्याओं को ‘कुमारी’ स्वरूप मानकर उनकी पूजा-आरती की जाती है. इसके बाद उन्हें भोजन कराया जाता है. फिर उन्हें आदर-सम्मान के साथ, सामर्थ्य अनुसार वस्त्र, फल, प्रसाद और उपहार भेंट कर विदा किया जाता है. माना जाता है कि कन्या भोज करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

यह भी पढ़े: Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिनों में ये 9 रंग क्यों माने जाते हैं शुभ, जानें इसका धार्मिक महत्व

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola