माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि आज, सकट चौथ का व्रत करने से पहले जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन

Sakat Chauth 2024: संकष्टी चतुर्थी का व्रत वैसे तो हर महीने में होता है लेकिन माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की महिमा सबसे ज्यादा है. आइए जानते है सकट चौथ का व्रत करने से पहले पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन

Sakat Chauth 2024: माघ माह में आने वाली सकट चौथ का खास महत्व है. सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, वक्रतुंडी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत वैसे तो हर महीने में होता है लेकिन माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की महिमा सबसे ज्यादा है. इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस साल सकट चौथ का व्रत आज 29 जनवरी को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

सकट चौथ का शुभ मुहूर्त

माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी दिन सोमवार की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी. वहीं चतुर्थी तिथि का समापन 30 जनवरी की सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर होगी. चंद्रोदय का समय रात 9 बजकर 10 मिनट पर है. हालांकि शहर के अनुसार चंद्रोदय का समय घट-बढ़ सकता है.

29 जनवरी 2024 दिन सोमवार

  • माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि

  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

  • हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-06:35

  • सूर्यास्त-05:31

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुन उपरांत उत्तर फाल्गुन ,

  • योग – शोभन ,करण-वव ,

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मकर , चंद्रमा-सिंह , मंगल-धनु , बुध- धनु , गुरु-मेष ,शुक्र-धनु ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया सोमवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 अमृत

  • प्रात:07:30 से 09:00 तक काल

  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ

  • प्रातः10:30 से 12:00 रोग

  • दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग

  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर

  • दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ

  • शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत

Also Read: सकट चौथ का व्रत कल 29 जनवरी को रखा जाएगा? जानें, शुभ मुहूर्त- पूजा विधि, सामग्री और चांद निकलने का समय
उपाय

  • प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।

  • आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।

  • खरीदारी के लिए शुभ समयः

  • शामः 04:30 से 06:00 तक

  • राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक

  • दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

  • ।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola