Jagannath Rath Yatra 2025: रथ खींचने से पापों का होता है नाश, जानें धार्मिक रहस्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jun 2025 8:45 AM
Jagannath Rath Yatra 2025 religious significance
Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथयात्रा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है. मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानें इस पवित्र परंपरा के पीछे का धार्मिक रहस्य.
Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथयात्रा न केवल एक भव्य धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह गहरी आस्था और आध्यात्मिक शक्ति से जुड़ी परंपरा भी है. मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. हर साल लाखों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर पुरी पहुंचते हैं और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं. यह यात्रा केवल बाह्य यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और भक्ति की चरम अभिव्यक्ति मानी जाती है.
मान्यता : रथ खींचने से सभी पाप हो जाते हैं नष्ट
- रथयात्रा और घुरती रथयात्रा के दिन भगवान स्वयं भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर के बाहर आते हैं. वे उनपर विशेष कृपा दृष्टि बरसाते हैं.
- रथयात्रा भगवान जगन्नाथ की भक्ति और एकता का प्रतीक है.
- रथयात्रा रांची के लोगों का एक प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन वे लोग न सिर्फ जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं बल्कि घरों में भी पूजा-अर्चना करते हैं.
- रांची की रथ यात्रा पुरी की रथ यात्रा की तरह ही भव्य होती है.रथ खींचने के लिए राज्यभर से जुटते हैं श्रद्धालु
Jagannath Rath Yatra 2025: शुभ मुहूर्त का इंतजार खत्म, मौसीबाड़ी को निकले प्रभु जगन्नाथ
रथयात्रा का धार्मिक महत्व
- रथयात्रा में शामिल होने और भगवान जगन्नाथ स्वामी का कीर्तन करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
- ऐसी मान्यता है कि तीनों विग्रहों के साथ विराजमान रथ खींचने से 100 यज्ञों के चराचर का पुण्य मिलता है.
- Jagannath Rath Yatra 2025: रथ खींचने से पापों का होता है नाश, जानें धार्मिक रहस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










