ePaper

इस दिन से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, जानें कब मनाई जाएगी ईद

Updated at : 28 Jan 2025 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Ramadan 2025 Date

Ramadan 2025 Date

Ramadan 2025 Date: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, यह महीना नौवां है और इसे विशेष महत्व दिया जाता है. इस अवधि में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं.

विज्ञापन

Ramadan 2025 Date: रमदान या रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस अवधि में मुस्लिम लोग उपवास रखते हैं और अल्लाह की पूजा करते हैं. महीने के अंत में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है. इस समय में मुस्लिम लोग कुरान का पाठ करना बहुत शुभ मानते हैं. उल्लेखनीय है कि रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है. अब हम आपको 2025 में रमजान की तिथियों के बारे में जानकारी देते हैं.

कब से शुरू होगा रमजान

साल 2025 में रमजान का महीना 1 मार्च से प्रारंभ होगा और 30 मार्च को समाप्त होगा. यह ध्यान देने योग्य है कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है, जिसे इस्लाम धर्म के अनुयायी अत्यंत पवित्र मानते हैं.

भरणी नक्षत्र के पहले चरण में जन्मे व्यक्ति का ऐसा होता है स्वभाव

कब मनाई जाएगी ईद उल फितर

2025 में ईद उल फितर का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा. यह पर्व शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है.

रमजान 2024 का पहला रोजा कब होगा

इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने शाबान के अंतिम दिन चांद के दीदार के बाद ही रमजान की सही तारीख का निर्धारण किया जाता है. हालांकि, यह संभावना है कि रमजान की शुरुआत 11 मार्च से हो सकती है. यदि 11 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा. इसका अर्थ है कि चांद के दर्शन के अगले दिन से रोजा रखने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है. इस वर्ष पहले रोजे की सहरी सुबह 5:04 बजे होगी और इफ्तार शाम 6:23 बजे किया जाएगा. इस प्रकार, इस वर्ष का पहला रोजा 13 घंटे 19 मिनट का होगा, जबकि अंतिम रोजा 14 घंटे 14 मिनट का होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola