रामनवमी कब? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Updated at : 04 Mar 2025 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2025 date

Ram Navami 2025 date

Ram Navami 2025 date: हिन्दू धर्म में राम नवमी का अत्यधिक महत्व है. यह उत्सव प्रतिवर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. आइए, हम राम नवमी की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Ram Navami 2025 Date: राम नवमी पर्व नातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह पर्व प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आराधना की जाती है. इसके साथ ही जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को जीवन में उपस्थित सभी प्रकार की कठिनाइयों से मुक्ति प्राप्त होती है. आइए, राम नवमी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ व राम चरितमानस की आरती उतारी

राम नवमी 2025 की तिथि

  • आरंभ: 5 अप्रैल 2025 को शाम 07:26 बजे
  • समाप्ति: 6 अप्रैल 2025 को शाम 07:22 बजे

राम नवमी 2025 शुभ मुहूर्त

  • पूजा का सर्वोत्तम समय: 6 अप्रैल को सुबह 11:08 बजे से 01:39 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:24 बजे
  • हिंदू धर्म में उदय तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी.

राम नवमी की पूजा विधि

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान करें और भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • इसके पश्चात पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें.
  • अब आप पूजा स्थल पर चौकी रखें और उस पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर भगवान राम की परिवार सहित प्रतिमा स्थापित करें.
  • अब इस समय भगवान राम का ध्यान करते हुए उनका आह्वान करें.
  • इसके बाद पंचोपचार करके राम परिवार के साथ भक्त हनुमान की भी पूजा करें.
  • अब आप राम स्त्रोत और राम चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में आरती करके पूजा को संपन्न करें.

राम नवमी का महत्व

राम नवमी को धार्मिकता और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है. श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में धर्म और सत्य का पालन किया. इस दिन उपवास रखने और श्रीराम की कथा सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola