PM Modi करेंगे करणी माता मंदिर के दर्शन, जानिए इसकी रहस्यमयी मान्यता

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 May 2025 1:18 PM

विज्ञापन

PM Modi Karni Mata temple visit

PM Modi Karni Mata temple visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम बना रहे हैं. यह मंदिर बीकानेर जिले के देशनोक क्षेत्र में स्थित है और इसे मां दुर्गा के अवतार करणी माता को समर्पित किया गया है.

विज्ञापन

PM Modi Karni Mata temple visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं. यह मंदिर बीकानेर जिले के देशनोक क्षेत्र में स्थित है और इसे मां दुर्गा के अवतार करणी माता को समर्पित किया गया है. इस धार्मिक यात्रा में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे.

कहां स्थित है करणी माता मंदिर?

करणी माता का मंदिर राजस्थान के बीकानेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर देशनोक क्षेत्र में स्थित है. इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि करणी माता स्वयं मां दुर्गा का अवतार हैं. हर साल दोनों नवरात्रि के अवसर पर करणी माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इस समय मंदिर को सजाया जाता है और उत्सव मनाया जाता है.

Vat Savitri Vrat 2025 में मेहंदी में सौभाग्य का प्रतीक

जानें करणी माता मंदिर का इतिहास

इस ऐतिहासिक मंदिर की स्थापना 15वीं शताब्दी में राजपूत शासकों द्वारा की गई थी. करणी माता को जोधपुर और बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि करणी माता के आशीर्वाद से बीकानेर और जोधपुर की रियासतों की स्थापना संभव हुई थी. वर्तमान में जो मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला है, उसका निर्माण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में करवाया था. सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर अपने अद्वितीय वास्तुकला और मंदिर परिसर में मौजूद हजारों काले चूहों के कारण भी प्रसिद्ध है, जिन्हें यहां पवित्र माना जाता है.

बीकानेर से नजदीक है पाकिस्तान बॉर्डर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह यात्रा विशेष महत्व रखती है. संभावना है कि प्रधानमंत्री सीमा पर तैनात सैनिकों से भी मिल सकते हैं, हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग ले चुके हैं और विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने बीकानेर में एक भव्य रोड शो भी आयोजित किया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola