Planetary Remedies: ग्रहों को मजबूत बनाती हैं ये 12 दैनिक आदतें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Nov 2025 2:22 PM
इन आदतों से ग्रहों को मजबूत बनाएं
Planetary Remedies: हमारी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. ज्योतिष के अनुसार, कुछ साधारण काम रोज़ करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और भाग्य भी चमकने लगता है. ये 12 आदतें न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, बल्कि जीवन को शांत और सफल भी बनाती हैं.
Planetary Remedies: ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हमारी रोज़मर्रा की आदतों का सीधा संबंध हमारे ग्रहों की स्थिति से होता है. कुछ छोटे-छोटे काम रोज़ किए जाएं तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, भाग्य मजबूत होता है और कई ग्रह दोष भी धीरे-धीरे शांत होने लगते हैं. यहां ऐसी 12 आदतें बताई गई हैं, जो नियमित रूप से अपनाने पर किस्मत को बदलने की क्षमता रखती हैं.
प्रतिदिन की 12 आदतें जो आपका भाग्य बदलती हैं :-
अतिथि को पानी पिलाएं
ऐसा करने से राहु शुभ फल देता है और जीवन में सहयोगी बढ़ते हैं.
मंदिर की सफाई करें
मंदिर या पूजा स्थान साफ रखने से बृहस्पति के दोष दूर होते हैं और ज्ञान व समृद्धि बढ़ती है.
रसोईघर साफ रखें
किचन की सफाई मंगल ग्रह को शांत करती है और घर में सौहार्द व स्वास्थ्य बना रहता है.
माता का सम्मान करें
मां की सेवा करने से चंद्रमा शुभ फल देता है, मन स्थिर रहता है और तनाव कम होता है.
पेड़-पौधों की देखभाल करें
ग्रीनरी से प्यार बुध ग्रह को मजबूत करता है, जिससे बुद्धि और संवाद क्षमता बढ़ती है.
श्रृंगार और इत्र लगाएं
हल्का-फुल्का श्रृंगार या सुगंध शुक्र ग्रह को प्रभावी बनाता है और आकर्षण व सौभाग्य बढ़ाता है.
पैर घसीटकर न चलें
ऐसा करने से राहु और शनि कमजोर होते हैं, इसलिए हमेशा सलीके से चलें.
नौकर या कर्मचारियों का सम्मान करें
इससे शनि ग्रह के दोष दूर होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.
फटे या गंदे कपड़े न पहनें
ऐसा करने से शुक्र दोष पैदा होता है. हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनें.
ये भी देखें: कितनी देर भगवान के सामने रखना चाहिए भोग?
दाम्पत्य में प्रेम बनाए रखें
पति-पत्नी के मधुर संबंध गुरु और शुक्र दोनों को मजबूत करते हैं.
शनिवार को जरूरतमंद को भोजन दें
यह आदत शनि को शांत करती है और बीमारियों से राहत मिलती है.
चीखकर या कठोर आवाज में न बोलें
ऐसा करने से शनि दोष लगता है, इसलिए बातचीत में मधुरता रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










