फाल्गुन चतुर्थी पर करें गणपति पूजन, दूर होंगे विघ्न

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2026 3:03 PM

विज्ञापन

फाल्गुन चतुर्थी की पूजा विधि

Phalgun Chaturthi Vrat 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इसे फरवरी विनायक चतुर्थी और ढुण्ढिराज चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है. मान्यता है कि विधि-विधान से व्रत और पूजा करने पर मनोकामनाएं […]

विज्ञापन

Phalgun Chaturthi Vrat 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इसे फरवरी विनायक चतुर्थी और ढुण्ढिराज चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है. मान्यता है कि विधि-विधान से व्रत और पूजा करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है. इस व्रत में चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित होता है.

फाल्गुन चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 में ढुण्ढिराज चतुर्थी शनिवार, 21 फरवरी को मनाई जाएगी. फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 20 फरवरी 2026 को दोपहर 02:38 बजे से होगा और इसका समापन 21 फरवरी 2026 को दोपहर 01:00 बजे होगा. चतुर्थी का मध्याह्न मुहूर्त 21 फरवरी को सुबह 11:27 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा. इसकी अवधि 1 घंटा 34 मिनट है.

चंद्र दर्शन निषेध समय

20 फरवरी को वर्जित चंद्र दर्शन का समय दोपहर 02:38 बजे से रात 09:12 बजे तक रहेगा. वहीं 21 फरवरी को चंद्र दर्शन निषेध का समय सुबह 08:56 बजे से रात 10:16 बजे तक है. इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक गणेश जी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

फाल्गुन चतुर्थी की पूजा विधि

इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. व्रत रखने वाले व्यक्ति को भगवान गणेश का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद पूजा स्थान को साफ करके लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.

ये भी पढ़ें: फाल्गुन चतुर्थी व्रत के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, जानें चंद्रोदय का टाइम

पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें और गणेशजी को जल, फूल, रोली तथा अक्षत अर्पित करें. भगवान गणेश को मोदक अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए मोदक या तिल के लड्डू का भोग अवश्य लगाएं. धूप-दीप जलाकर श्रद्धा पूर्वक पूजा करें और गणेश आरती का पाठ करें.

शाम के समय फाल्गुन विनायक चतुर्थी की व्रत कथा पढ़ना शुभ माना जाता है. रात में चंद्रमा के दर्शन कर जल से अर्घ्य दें. इसके बाद भगवान गणेश को स्मरण करते हुए व्रत खोलें और प्रसाद ग्रहण करें.

इस प्रकार श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह व्रत जीवन में सुख, शांति और सफलता प्रदान करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola