फाल्गुन चतुर्थी व्रत के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, जानें चंद्रोदय का टाइम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2026 12:34 PM
फाल्गुन विनायक चतुर्थी 2026
Phalgun Chaturthi 2026: फाल्गुन विनायक चतुर्थी 21 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन गणेश जी की पूजा, मंत्र जाप और व्रत रखने से विघ्न दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.
Phalgun Chaturthi 2026: अमावस्या के बाद फाल्गुन माह में आने वाला अगला प्रमुख व्रत फाल्गुन विनायक चतुर्थी का होता है. इस वर्ष ढुण्ढिराज विनायक चतुर्थी 21 फरवरी 2026, शनिवार को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं और क्लेश समाप्त होते हैं. कई धर्म ग्रंथों में इस चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है.
फाल्गुन चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 फरवरी 2026 को दोपहर 2:38 बजे शुरू होगी और 21 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी. चतुर्थी का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:27 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा. वर्जित चंद्रदर्शन का समय सुबह 8:56 बजे से रात 10:16 बजे तक बताया गया है.
फाल्गुन चतुर्थी के लिए पूजा विधि और मंत्र
इस दिन श्री गणेश की विधिवत पूजा करनी चाहिए. पूजन के समय श्री गणेश स्तोत्र, गणेश अथर्वशीर्ष और संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है. “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
शाम के समय गाय को हरी दूर्वा या गुड़ खिलाना भी शुभ फलदायक माना गया है. संकटों से मुक्ति के लिए चतुर्थी की रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देते समय यह मंत्र बोलें —
“सिंहिका गर्भसंभूते चन्द्रमंडल सम्भवे.
अर्घ्यं गृहाण शंखेन मम दोषं विनाशय॥”
यदि संभव हो तो इस दिन व्रत अवश्य रखें. इससे ग्रहबाधा, ऋण और अन्य दोष शांत होते हैं.
फाल्गुन चतुर्थी के लिए चंद्रोदय का समय
21 फरवरी 2026 को चंद्रोदय रात लगभग 8:56 बजे होगा. अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा अंतर हो सकता है. यदि बादलों के कारण चंद्रमा दिखाई न दे, तो चंद्रोदय की दिशा में अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जा सकता है.
फाल्गुन चतुर्थी व्रत का महत्व
विनायकी चतुर्थी का व्रत रखने और गणेश जी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति, ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है. भगवान गणेश की कृपा से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










