पापमोचनी एकादशी 2025 कल, पूजा-पाठ में न करें ये भूलें, जानें शुभ विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Mar 2025 8:01 AM

विज्ञापन

Papmochani Ekadashi 2025 precaution (AI Generated Image)

Papmochani Ekadashi 2025: शास्त्रों में पापमोचनी एकादशी के दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन कार्यों से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Papmochani Ekadashi 2025 Precaution: पापमोचिनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है. यह व्रत हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आयोजित किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह एकादशी पापों से छुटकारा पाने और मोक्ष की प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है. यह पूर्वजन्म और वर्तमान जन्म के सभी पापों से मुक्ति दिलाने के कारण इसे पापमोचनी एकादशी कहा जाता है.

कल है पापमोचिनी एकादशी

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष, पापमोचनी एकादशी 25 मार्च को आयोजित की जाएगी. यह विश्वास किया जाता है कि इस दिन व्रत करने और भगवान विष्णु की आराधना करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पापमोचनी एकादशी 2025 का व्रत करेगा सारे पापों का नाश, जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

पापमोचिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 मार्च को प्रातः 5:05 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 26 मार्च को प्रातः 3:45 बजे होगा.
  • पारण का समय- पापमोचिनी एकादशी के व्रत का पारण 26 मार्च को प्रातः 6:17 बजे से 8:45 बजे तक किया जाएगा.

पापमोचिनी एकादशी पर ना करें ये काम

  • एकादशी के दिन सुगंधित वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह काम भावना को उत्तेजित करता है और शरीर तथा मन की अशुद्धता को बढ़ाता है. इसलिए, इस दिन लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • इसके अलावा, इस दिन मसूर की दाल, गाजर, शलजम, गोभी, पालक आदि का भी सेवन करने से बचना चाहिए.
  • परंपरा के अनुसार, एकादशी और द्वादशी तिथि के दिन बैंगन का सेवन अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए.
  • इस दिन बाल और नाखून भी नहीं काटने चाहिए.
  • एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि चावल का संबंध जल से है और जल का संबंध चंद्रमा से होता है. चंद्रमा को मनुष्य के मन का स्वामी और सफेद रंग का अधिपति माना जाता है, इसलिए जल तत्व के कारण अक्सर धोखा हो सकता है.
  • एकादशी के दिन वृक्ष से पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, बल्कि केवल स्वयं गिरा हुआ पत्ता ही उपयोग में लाना उचित है.
  • शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन मांस और मदिरा का सेवन करने से नरक की प्राप्ति होती है. इसलिए इन चीजों से दूर रहना चाहिए.
  • इसी प्रकार, एकादशी के दिन सेम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे संतान के लिए हानिकारक माना गया है.
  • इस दिन जौ का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि ‘जौ’ महर्षि मेधा के शरीर से उत्पन्न हुआ है. इसलिए, एकादशी के दिन जौ का सेवन निषिद्ध है.
  • एकादशी के दिन सुबह दातुन नहीं करना चाहिए. इसके बजाय, नीबू, जामुन या आम के पत्तों को चबाकर अंगुली से गले को साफ करने की परंपरा है. यदि यह करना संभव न हो, तो पानी से बारह बार कुल्ले करना चाहिए.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola