हथेली पर मछली का निशान तो मिलेंगे ये चमत्कारी फल

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :19 Feb 2025 11:56 AM
विज्ञापन
Fish sign on palm meaning

Fish sign on palm meaning

Palmistry, Fish sign on palm meaning: हाथ की हथेली पर बने निशान विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न होते हैं. जिस स्थान पर मछली का निशान बनता है, उसी के अनुसार व्यक्ति को फल मिलते हैं.

विज्ञापन

Palmistry, Fish sign on palm meaning: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति की इच्छा धनवान बनने की होती है. पैसे कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. लेकिन हस्तरेखा विज्ञान में कई ऐसे चिन्ह बताए गए हैं जो व्यक्ति की आर्थिक समृद्धि का संकेत देते हैं. इनमें से एक महत्वपूर्ण चिन्ह मछली का है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर मछली का चिन्ह होता है, वह भाग्यशाली माना जाता है. हाथ में मछली का चिन्ह अत्यंत शुभ माना जाता है. यह चिन्ह जिस पर्वत पर स्थित होता है, उसके अनुसार व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है. जानिए हथेली पर मछली के चिन्ह से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी.

जीवन रेखा पर मछली का चिह्न

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, यदि जीवन रेखा पर मछली का चिह्न उपस्थित होता है, तो यह शुभता का प्रतीक माना जाता है. यह मान्यता है कि जीवन रेखा पर मछली का चिह्न लंबी आयु का संकेत भी देता है. ऐसे व्यक्तियों के पास धन और समृद्धि की कोई कमी नहीं होती.

हथेली पर बने पर्वत से चमक सकती है आपकी किस्मत

केतु पर्वत पर मछली का चिह्न

केतु पर्वत, जिसे मणिबंध रेखा भी कहा जाता है, पर मछली का चिह्न होना शुभ माना जाता है. ऐसा व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति का होता है और समाज में मान-सम्मान अर्जित करता है.

बुध पर्वत पर मछली का चिह्न

बुध पर्वत पर मछली का चिह्न व्यक्ति की वाणी को प्रभावशाली बनाता है. वह अपनी वाणी के माध्यम से ही आय अर्जित करता है और अत्यधिक सफल होता है. उसे जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होता है, जिससे वह एक बड़ा व्यापारी बन सकता है.

गुरु पर्वत पर मछली का चिह्न

गुरु पर्वत पर मछली का चिह्न अत्यंत शुभ माना जाता है. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं.

शनि पर्वत पर मछली का प्रतीक

यदि शनि पर्वत के नीचे मध्यमा अंगुलि पर मछली का प्रतीक हो, तो उस व्यक्ति में रहस्यमय विद्याओं के प्रति गहरी रुचि होती है. ऐसे व्यक्ति न्यायप्रिय, अनुशासित और दार्शनिक स्वभाव के होते हैं. भगवान शनि की कृपा ऐसे लोगों पर सदैव बनी रहती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola