Navratri Vrat 2025: व्रत करते समय विशेष रूप से रखें इन बातों का ध्यान, नवरात्रि के दिन होंगे सफल और मंगलमय

Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Sep 2025 3:17 PM

विज्ञापन

Navratri 2025, (AI image)

Navratri Vrat 2025: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि, जिसे शारदीय नवरात्र या दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है, 22 सितंबर से शुरू हो रही है. मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं. हालांकि, व्रत के दौरान कुछ सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सही विधि-विधान से किए गए व्रत और पूजन से व्रत का फल अनेक गुना बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Navratri Vrat 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है. यह पर्व हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां आदिशक्ति दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना और साधना का विशेष महत्व है. भक्त इस समय मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं. मान्यता है कि व्रत के दौरान सही नियमों और सावधानियों का पालन करने से पूजा का फल अनेक गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है.

शारदीय नवरात्रि 2025 में रखे इन बातों का खास ध्यान

  • सात्विक आहार का सेवन करें – व्रत के दौरान केवल सात्विक भोजन ग्रहण करें. इस समय आप फल, दूध, मिठाइयाँ, अनाज और सब्जियाँ खा सकते हैं.
  • तामसिक भोजन से परहेज करें – व्रत के दिनों में मांसाहार, प्याज और लहसुन का सेवन बिल्कुल न करें.
  • स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें – नवरात्रि के दौरान घर, पूजा स्थल और स्वयं की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें. कहा जाता है कि जिस घर में नियमित सफाई होती है, वहाँ देवी का वास होता है.
  • क्रोध और विवाद से बचें – व्रत का समय आत्मशुद्धि का होता है, इसलिए इस दौरान क्रोध न करें और अपनी वाणी पर संयम रखें. नवरात्रि में झगड़ा करना या अपशब्द बोलना अशुभ माना जाता है.
  • पूजा के बाद ही भोजन ग्रहण करें – नवरात्रि के समय सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करें. सबसे पहले देवी मां को भोग लगाएँ, उसके बाद ही भोजन और जल ग्रहण करें.
  • सेवा और दान का महत्व – नवरात्रि के दौरान दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. जरूरतमंदों को भोजन कराना और कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

यह भी पढ़े: Shardiya Navaratri 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola